Responsive Ad

अजय देवगन ने महामारी से जंग जीत चुके लोगों से की रक्तदान करने की अपील

नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद के लिए 'पीएम केयर्स फंड' में दान देने के साथ ही इस महामारी को लेकर प्रसंशकों के बीच लगातार जागरूकता फैला रहे हैं। वहीं अब अजय देवगन ने इस महामारी से जंग जीत चुके लोगों से रक्तदान करने की अपील की है। 

Ajay Devgan

हाल ही अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा-'अगर आप कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं तो आप एक कोरोना वारियर हैं। हमें इस अदृश्य दुश्मन से जीतने के लिए ऐसे योद्धाओं की जरूरत हैं। आपके खून में वो बुलेट्स हैं जो वायरस को खत्म कर सकती हैं। कृपया अपना रक्तदान करें जिससे कि अन्य लोग खासतौर पर जो गंभीर हालत में हैं, ठीक हो सकें!'

as

देश अभी कोरोना वायरस महामारी की वजह से बहुत सी मुश्किलों का सामना कर रहा है। देश में इस महामारी के बढ़ाते प्रकोप को देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया है। वहीं इससे संक्रमितों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। देश में इस महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या 17000 के पार हो चुकी है, जबकि 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

यह खबर भी पढ़े:आयशा श्रॉफ और सुभाष घई ने शेयर की सुपरस्टार्स की थ्रोबैक तस्वीर, सोशल मीडिया पर वायरल



from Entertainment News https://ift.tt/34PWyz0
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments