आयशा श्रॉफ और सुभाष घई ने शेयर की सुपरस्टार्स की थ्रोबैक तस्वीर, सोशल मीडिया पर वायरल

नई दिल्ली । टाइगर श्राफ की मां आयशा श्रॉफ सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर थ्रोबैक तस्वीर शेयर करती रहती हैं। अब जो तस्वीर आयशा श्रॉफ ने शेयर की हैं, उसमें बॉलीवुड के सुपरस्टार नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड के सुपरस्टार्स की पुरानी तस्वीर को देखकर फैंस काफी खुश होते हैं। आयशा श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर स्टार इमोजी के साथ थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है।

इस तस्वीर में सलमान खान, आमिर खान, सुभाष घई, गोविंदा, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, सचिन पिलगांवकर, सोनम कपूर और टाइगर श्रॉफ नजर नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सुपरस्टार 1991 में शूट के लिए एक साथ आए थे और तभी यह तस्वीर क्लिक किया गया था। हालांकि तस्वीर में टाइगर श्रॉफ और सोनम कपूर काफी छोटे है। टाइगर श्रॉफ अपने पिता जैकी श्रॉफ के गोद में बैठे हैं, वहीं सोनम कपूर अपने पिता अनिल कपूर के गोद में बैठी है। बॉलीवुड में जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर की दोस्ती की मिसाल दी जाती है। इस जोड़ी ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। थ्रोबैक तस्वीर में सभी को पोज देते हुए देखा जा सकता है।

बाद में इस तस्वीर को फिल्ममेकर सुभाष घई ने भी साझा किया। तस्वीर में आमिर और सलमान को एक-दूसरे के साथ खड़े देखा जा सकता है। दोनों सुपरस्टार फ्रेम में बिल्कुल यंग दिख रहे हैं। उनके साथ गोविंदा, अनिल, जैकी, सुभाष और सचिन सभी मुस्कुरा रहे हैं। यह तस्वीर तब की है जब 1990 के दशक में सांप्रदायिक सद्भाव पर सुभाष घई ने शॉर्ट फिल्म की शूटिंग की थी, जिसका टाइटल था 'प्यार की गंगा बहे 1991'। जैकी और अनिल के गोद में बागी और सोनम है। इस गाने के वीडियो में रणबीर कपूर के साथ उनके पिता ऋषि कपूर भी है।
इस बीच लॉकडाउन के चलते इन दिनों सभी सितारे अपने घरों में हैं। वहीं कुछ सेलिब्रिटी जहां है वहीं फंस गए हैं। अभिनेता सलमान अपने पनवेल के फार्महाउस पर रुके हुए हैं, जबकि जैकी खुद घर से दूर खंडाला में हैं। सोनम नई दिल्ली में पति आनंद आहूजा के साथ हैं। बॉलीवुड के तमाम सितारे लोगों से लॉकडाउन का पालन करने का आग्रह कर रहे हैं। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए देश में लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा दिया गया है।
यह खबर भी पढ़े:VIDEO: सनी लियोनी के पति का वीडियो आया सामने, सनी बोली- डेनियल कल मैं तुम्हें बताती हूं
from Entertainment News https://ift.tt/2wVo5mf
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments