सलमान के साथ फिल्म कभी ईद कभी दीवाली को लेकर उत्साहित हैं पूजा हेगड़े

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े जल्द ही बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' में नजर आएंगी। अभिनेत्री पूजा हेगड़े फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' को लेकर उत्साहित हैं। हाल में उन्होंने कहा कि सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' का हिस्सा बनने पर काफी उत्साहित है और उन्हें शूटिंग शुरू होने का इंतजार है।

अभिनेता ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर अपनी अगली प्रोजेक्ट ‘कभी ईद कभी दीवाली’ की घोषणा की थी। यह फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी। सलमान खान शूटिंग शेड्यूल शुरू करने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस के कारण देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। अभिनेत्री ने कहा कि जल्द ही कोरोना का संकट दूर हो जाएगा। पूजा पिछले साल फिल्म 'हाउसफुल 4' में नजर आई थी। पूजा हेगड़े फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' के अलावा 'मोस्ट एलिजेबल बैचलर' और 'जान' में भी नजर आने वाली हैं।

फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' में सलमान के साथ आयुष शर्मा, सूरज पंचोली और जहीर इकबाल भी नजर आएंगे। फिल्म में तीनों को सलमान के दोस्तों के रूप में देखा जाएगा। साजिद नाडियाडवाला फिल्म की कहानी लिखेंगे और फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। 'कभी ईद कभी दीवाली' 2021 में ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए देश में लगे लॉकडाउन के कारण सीरियल से लेकर फिल्मों तक शूटिंग बंद कर दी गई। वहीं कोरोना वायरस की वजह से सलमान की 'राधे: यॉर मोस्ट वॉन्टेंड भाई, रणवीर सिंह की '83', अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' और आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' जैसी बॉलीवुड कई बड़ी फिल्मों की रिलीज टालनी पड़ी है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। भारत में कोरोना से पीड़ितों की संख्या 17 हजार के पार पहुंच गई है, जबकि अब तक 543 लोगों की मौत हो चुकी है।
यह खबर भी पढ़े:अजय देवगन ने महामारी से जंग जीत चुके लोगों से की रक्तदान करने की अपील
from Entertainment News https://ift.tt/2RRjxog
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments