आखिरकार आथिया शेट्टी ने क्रिकेटर केएल राहुल के लिए किया अपने प्यार का इजहार, खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

डेस्क। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने शनिवार (18 अप्रैल) को अपना 28वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर एक्ट्रेस आथिया शेट्टी ने भी उन्हें बर्थडे विश किया है, वह भी खास अंदाज में। आथिया शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर केएल राहुल जन्मदिन के मौके पर अपनी और उनकी एक फोटो शेयर की है, जिसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे, माय पर्सन।'
वहीं इस कैप्शन के साथ आथिया ने दिल वाला इमोजी भी बनाया है। आथिया के इस पोस्ट पर केएल राहुल ने भी जवाब में तीन दिल वाले इमोजी बनाए हैं। जिसके बाद आथिया और केएल राहुल की यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

यह कोई पहला मौका नहीं है, जब राहुल और आथिया को लेकर खबरें आ रही हैं। इससे पहले भी इन दोनों के अफेयर को लेकर कई खबरें आ चुकी हैं। निधि अग्रवाल, आथिया शेट्टी और आकांक्षा रंजन कपूर के साथ भी केएल राहुल का नाम जुड़ चुका है। हालांकि, निधि अग्रवाल को लेकर केएल राहुल साफ कर चुके हैं कि वह सिर्फ उनकी एक अच्छी दोस्त है।

बता दें कि कुछ दिनों पहले सुनील शेट्टी से बेटी आथिया और केएल राहुल के रिलेशनशिप को लेकर सवाल किया था तो उन्होंने कहा था, 'मैं किसी रिलेशनशिप में नहीं हूं। आपको आथिया से पूछना पड़ेगा। इसके बाद आप मुझे बताओ कि ये खबरें सच है कि गलत तब हम इस बारे में बात करेंगे। आपको खुद नहीं पता फिर आप मुझसे कैसे पूछ सकते हैं।'
यह खबर भी पढ़े: मेरी कप्तानी में आंद्रे रसेल टीम में होते तो हम एक दो खिताब और जीत जाते: गंभीर
यह खबर भी पढ़े: बर्थडे स्पेशल: डेब्यू वनडे में शतक जमाने वाले एकमात्र भारतीय, लगातार 7 फिफ्टी का रिकॉर्ड इनके नाम
from Entertainment News https://ift.tt/34XFMOJ
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments