Lockdown: काजोल ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर, पेरिस में बिताये सुनहरे पलों को किया याद

नई दिल्ली । कोरोना वायरस महामारी से बचाने के लिए देश में लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है और लोगों को घर में रहने की सलाह दी गई है। घरों में बंद रहकर लोगों को पहले की आम जिंदगी की याद आ रही है। लॉकडाउन के बीच एक बात जो सभी को याद आ रही है, वह है बाहर जाने की आजादी। इसकी झलक सोशल मीडिया पर अक्सर देखने को मिल रही है। लोग अपनी पुरानी तस्वीरों को साझा कर हैं।

ऐसे में अब बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने भी थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। काजोल ने सोशल मीडिया पर अपनी सेल्फी पोस्ट की है और इसमें दूर से एफिल टॉवर भी नजर आ रहा है। काजोल ने लिखा-"कुछ साल पहले पेरिस से थ्रोबैक तस्वीर... सबसे प्रसिद्ध स्थान बैकग्राउंड में बहुत दूर है .. आपको दिख रही है?' साथ ही काजोल ने हैशटैग वर्ल्डहेरिटेजडे लगाया।

काजोल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल में काजोल के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 10 मिलियन हुई है। कोरोना वायरस को लेकर देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। इस दौरान सेलिब्रिटी सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों से जुड़ हुए हैं। अभिनेत्री काजोल पिछली बार निर्देशक ओम राउत की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में नजर आई थी।

इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन और सैफ अली खान भी थे। इसके अलावा काजोल एक शॉर्ट फिल्म 'देवी' में नजर आई थी। काजोल जल्द ही रेणुका शहाणे द्वारा निर्देशित नेटफ्लिक्स फिल्म 'त्रिभंगा' के साथ डिजिटल शुरुआत भी करेंगी।
यह खबर भी पढ़े:Lockdown पर बिग बी का मजाकिया अंदाज में किया गया ट्वीट हो रहा खूब वायरल
from Entertainment News https://ift.tt/2RMuFm6
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments