जनता की भारी डिमांड पर दूरदर्शन पर प्रसारित होगा कृष्णा और कुमकुम भाग्य

नई दिल्ली । दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाला शो रामायण अब समाप्त हो गया है। रविवार से अब शाम को 9 बजे रामायण का दूसरा अध्याय यानी 'उत्तर रामायण' शुरू होगा। जिसमें सीता की अग्निपरीक्षा और लव-कुश का काल दिखाया जाएगा। वहीं अब जनता की डिमांड पर रामानंद सागर का ही एक और हिट सीरियल 'कृष्णा' भी जल्द ही शुरू हो सकता है।

बता दें कि जिस वक्त रामानंद सागर की 'रामायण' के दोबारा टेलिकास्ट की घोषणा की गई थी, उसी वक्त से लोगों ने ट्विटर लगातार अपील करनी शुरू कर दी कि रामानंद सागर के 'कृष्णा' भी फिर से टीवी पर दिखाया जाए। ऐसे ही एक यूजर के सवाल का जवाब देते हुए प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने ट्वीट किया, 'हम अभी इस पर काम कर रहे हैं और जल्द ही जानकारी देंगे। तब तक जुड़े रहें।'

'कृष्णा' की कहानी भी रामानंद सागर ने ही लिखी और डायरेक्ट की थी। यह सीरियल 1996 में दूरदर्शन पर टेलिकास्ट किया गया था और जबरदस्त हिट रहा था। 'कृष्णा' से स्वनिल जोशी और सर्वदमन डी बनर्जी भगवान कृष्ण बनकर लोकप्रिय हो गए। आज भी लोग उन्हें भगवान कृष्ण के रोल के लिए ही जानते हैं। 90 के उस दौर में 'कृष्णा' इतना हिट रहा था कि इसे भारत के अलावा मॉरीशस, टोरंटो, नेपाल, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका, लंदन और थाइलैंड में डब करके भी टेलिकास्ट किया गया था। 90 के दशक में 'कृष्णा' दूरदर्शन के सबसे हिट और सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सीरियलों में से एक था और टीआरपी में भी अव्वल रहा।

बता दें कि दूरदर्शन आने वाले वक्त तक नंबर वन चैनल बना रह सकता है। दूरदर्शन की तेजी से बढ़ती सफलता को देख बाकी चैनल्स ने भी इससे साझेदारी कर ली है, तभी तो एकता कपूर के हिट सीरियल 'पवित्र रिश्ता' और 'कुमकुम भाग्य' दूरदर्शन पर शिफ्ट हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि इन दोनों शोज को सोमवार से गुरुवार 8 से 10 बजे के बीच दिखाया जाएगा। बालाजी टेलीफिल्म्स के सीईओ समीर नायर ने इसकी जानकारी दी। 'कुमकुम भाग्य' टीवी के टॉप शोज में से एक रहा है और टीआरपी में भी लगभग पहले या दूसरे नंबर पर ही रहा है, ऐसे में दूरदर्शन पर यह टेलिकास्ट किया जाता है तो उसके लिए फायदेमंद ही साबित होगा।
यह खबर भी पढ़े:Lockdown: काजोल ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर, पेरिस में बिताये सुनहरे पलों को किया याद
from Entertainment News https://ift.tt/2KhBGHq
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments