Responsive Ad

रंगोली चंदेल के ट्विटर अकाउंट सस्पेंड पर कंगना ने शेयर किया वीडियो, फराह खान ने किया पलटवार

नई दिल्ली । बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने कुछ दिनों विवादित पोस्ट शेयर की थी, जिसके बाद उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। मुरादाबाद के पथराव की घटना के बारे में विवादास्पद ट्वीट करने के बाद उनके अकाउंट को सस्पेंड किया गया है। फिल्म निर्माता रीमा कागती ने मुंबई पुलिस को टैग किया था, जिसमें रंगोली के एक पोस्ट के खिलाफ कार्रवाई का आग्रह किया गया था। उसी का समर्थन करते हुए अभिनेत्री कुब्रा सैत ने भी साझा किया था कि उन्होंने ट्विटर पर रंगोली को ब्लॉक कर दिया था। 

KANGANA

उन्होंने ट्विटर पर शिकायत भी कर दी है और मुंबई पुलिस, महाराष्ट्र सीएम ऑफिस और सीएम उद्धव ठाकरे को टैग करते हुए लिखा कि इस तरह से नफरत फैलाया जाना गैर-जिम्मेदाराना है। इस पूरे मामले की तरफ ध्यान दिया जाए और एक्शन लिया जाए। वही इस बात पर कंगना रनौत ने एक वीडियो के जरिए अपनी बहन का सपोर्ट भी किया और देश में ट्विटर को बंद करने की मांग भी उठाई।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

address the controversy around #RangoliChandel's tweet, and why freedom of speech is important in a democracy.

A post shared by Kangana Ranaut (@team_kangana_ranaut) on

वही अब कंगना के इस बयान पर फराह खान अली की प्रतिक्रिया सामने आई है। फराह खान अली ने कंगना के लिए ट्विटर पर एक लंबी पोस्ट लिख दी है।  उन्होंने पोस्ट के जरिए रंगोली को और ज्यादा जिम्मेदार होने की हिदायत दे दी है। 

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, रंगोली ने अपने ट्वीट में नाजी शब्द का प्रयोग किया था। उन्होंने मुल्ला और सेकुलर मीडिया को गोली मारने की बात कही थी। अब मेरी रंगोली से कोई निजी दुश्मनी नहीं है। वो एक एसिड अटैक पीड़िता हैं और अपने आप को एक समाजिक कार्यकर्ता भी बताती हैं। ऐसे में उन्हें अपने ट्वीट के प्रति ज्यादा सावधान रहना चाहिए। किसी एक समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाना गलत है। उम्मीद करती हूं उन्हें उनकी गलती का एहसास होगा। 

यह खबर भी पढ़े:जनता की भारी डिमांड पर दूरदर्शन पर प्रसारित होगा 'कृष्णा' और 'कुमकुम भाग्य'



from Entertainment News https://ift.tt/3blBQtd
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments