Responsive Ad

अपने परिवार के लिए इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए हैं ऋषि कपूर

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर 67 साल के थे। वह ल्यूकेमिया यानी ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे। गुरुवार सुबह मुंबई के अस्पताल में उनका निधन हो गया। सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में बुधवार को उन्हें भर्ती कराया गया था। उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। बाद में परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि ऋषि कपूर का सुबह 8 बजकर, 45 मिनट पर अस्पताल में शांति से निधन हो गया। इस दौरान उनके साथ पत्नी नीतू और बेटे रणबीर मौजूद थे।  

rishi

ख़बरों के अनुसार ऋषि कपूर मरने के बाद अपने परिवार के लिए करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए है। 'सीए नॉलेज डॉट कॉम' के मुताबिक, ऋषि कपूर 256 करोड़ की संपत्ति के मालिक थे। फिल्मों के अलावा ऋषि कपूर की कमाई का जरिया ब्रांड प्रमोशन भी थे। ऋषि कपूर की सालाना इनकम करीब 20 करोड़ रुपए थी। यहां यह जानना भी महत्वपूर्ण है कि ऋषि कपूर अपनी कमाई का एक बडा़ हिस्सा चैरिटी में दान करते थे। इसके अलावा उनका नाम बॉलीवुड के उन कलाकारों में शामिल था, जो सबसे ज्यादा इनकम टैक्स देते हैं।

rishi

इसके अलावा ऋषि कपूर मुंबई में एक आलीशान बंगले में रहते थे, जिसे 'कृष्णा राज' के नाम से जाना जाता है। ऋषि कपूर को कारों का बहुत शौक था और उनका कार कलेक्शन काफी बड़ा है। उन्हें रॉयल एसयूवी कारें सबसे ज्यादा पसंद थीं। ऋषि कपूर के कार कलेक्शन में पोर्श, बेंटले, बीएमडब्ल्यू और ऑडी कार शामिल हैं, जिनकी कीमत करीब 9 करोड़ रुपए है।

rishi

अभिनेता ऋषि कपूर एक सदाबहार और ऊर्जावान अभिनेता थे। जीवन की कठिन परिस्थितियों भी वह मुस्कुराते रहे। वह फिल्म जगत का वो नायब हीरा थे जिसकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती। ऋषि कपूर अपने फिल्मों के जरिये हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे।

यह खबर भी पढ़े: लता मंगेशकर ने शेयर की ऋषि कपूर की बचपन की तस्वीर, बोली- 'क्या कहूं ?क्या लिखू कुछ समझ में नहीं आ रहा



from Entertainment News https://ift.tt/2KLm5QR
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments