Responsive Ad

माँ बनने के बाद हॉस्पिटल से घर पहुंची किश्वर मर्चेंट, हुआ जोरदार वेलकम

मुम्बई। टेलीविजन के मशहूर ऑफस्क्रीन कपल सुयश रॉय और किश्वर मर्चेंट हाल ही में पैरेंट्स बने हैं। किश्वर ने 24 अगस्त को एक बेबी बॉय को जन्म दिया है। वहीं बीते सोमवार को किश्वर अपने बेबी बॉय के साथ हॉस्पिटल से डिसचार्ज होकर घर वापस आ गईं है। 

किश्वर और उनके नन्हें प्रिंस का घर पर बहुत ही ग्रैंड वेलकम किया गया। दरअसल एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि पूरे घर को बहुत ही अच्छे से डेकोरेट किया गया है। 

इस शानदार वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए किश्वर ने कैप्शन लिखा, "घर पर हमारा वेलकम!!! सभी स्पेशल लोगों द्वारा स्पेशल बनाया गया।" इस कैप्शन के साथ किश्वर ने अपनी फैमिली को टैग किया। 

यह खबर भी पढ़ें: अजब गजब: इस देश में किसी की मौत हो जाए तो काट दिया जाता हैं महिलाओं का ये अंग

किश्वर द्वारा शेयर किए गए वीडियो की बात करें तो वह अपने नन्हें शहजादे को गोद में लेकर घर के बाहर खड़ी हैं, वहीं सुयश उनके पीछे खड़े होकर वीडियो बना रहे हैं। इसके बाद किश्वर और उनके बेबी ब्वॉय की वेलकम पूजा होती है और फिर वह घर में प्रवेश करती है। यह वीडियो बहुत ही प्यारा है। पूरे वीडियो में किश्वर बहुत ही खुश दिखाई दे रहीं हैं। 

उनके फैंस को यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है और लोग जमकर इसपर अपना प्यार लुटा रहें हैं। वहीं सुयश ने भी सोशल मीडिया पर अपने बेबी की एक फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा, "जन्माष्टमी के दिन हमारा कन्हैया घर पर है। आप लोगों ने आलरेडी हमें इतना प्यार दिया है, इसके लिए तहे दिल से शुक्रिया। हम आपके सभी मैसेजज, और कॉल्स का रिप्लाई नहीं कर पा रहें हैं लेकिन यकीन मानिए हम आपके सभी मैसेजज और कमेंट्स को पढ़ रहे हैं। आप लोगों के प्यार और आशीर्वाद के लिए हम बहुत ही आभारी हैं।"

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3t1HVof
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments