Responsive Ad

नीतू कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा के साथ 'द कपिल शर्मा शो' पर आएंगी नज़र

मुंबई। कपिल शर्मा का शो फिर से शुरू हो गया है और ऑडियंस को उनका एंटरटेनमेंट का वीकली डोज़ मिलना एक बार फिर से शुरू हो गया है। शो के शुरुआती एपिसोड में फिल्म 'बेल बॉटम' और 'भुज:द प्राइड ऑफ़ इंडिया' की टीम नजर आयी अपनी अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए और अब हर हफ्ते ऑडियंस को इंतजार रहता है कि शो पर गेस्ट कौन होने वाला है। 

जल्दी ही शो पर नीतू कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ नजर आने वाली है। 

कपिल और रिद्धिमा के साथ फोटो शेयर करते हुए नीतू कपूर ने लिखा, "कपिल शर्मा के साथ हमेशा ही बहुत मजा आता है और इस बार मेरी बेटी रिद्धिमा के साथ और भी मजा आया। देखते रहिये “

यह खबर भी पढ़ें: देश में पहला अजीबोगरीब मामला: महिला के शरीर में दुर्लभ जटिलताएं, दो गर्भाशय, दो प्राईवेट पार्ट

रिद्धिमा ने भी अपने सोशल मीडिया पर लिखा, "अपनी सोल को खुश करने के लिए वक़्त निकालिये। कपिल शर्मा शो पर मम्मी के साथ मैंने वन ऑफ द मोस्ट अमेजिंग शाम बितायी। “

दोनों माँ बेटी हमेशा की तरह शो पर काफी खूबसूरत और ग्रेसफुल नजर आएँगी। नीतू जी पहले भी शो पर कई बार आ चुकी है। वह अपने पति ऋषि कपूर और अपने बेटे रणबीर कपूर के साथ शो में आयी है और इस बार पहली बार उनकी बेटी रिद्धिमा शो में नजर आने वाली है। हमें पूरा यकीन है यह एपिसोड बहुत ही कमाल का होने वाला है। 

वर्कफ्रंट पर, नीतू कपूर राज मेहता की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आएंगी । फिल्म में उनके साथ साथ अनिल कपूर , वरुण धवन और कियारा आडवाणी  लीड रोल  में नजर आएंगे। फिल्म को हीरू यश जौहर, करण जौहर और अपूर्व मेहता प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3mL048L
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments