Responsive Ad

इस एक्ट्रेस से अपनी तारीफ सुनने के लिए तरसते थे राजेश खन्ना, हमेशा मिलती थी आलोचना

नई दिल्ली: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना ने फिल्म ‘आखिरी खत’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों और इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई। जहां उनकी एक्टिंग और फिल्मों का पूरा देश दीवाना था, वहीं, एक एक्ट्रेस ऐसीं थीं, जिनकी तारीफ सुनने के लिए राजेश खन्ना तरसते थे। लेकिन वो हमेशा उनकी फिल्मों की आलोचना करती थीं।

दरअसल वो एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि राजेश खन्ना की गर्लफ्रेंड अंजू महेंद्रू थीं। स्क्रीन मैगजीन में छपे लेख के मुताबिक राजेश खन्ना गर्लफ्रेंड अंजू महेंद्रू के साथ अपनी फिल्में देखा करते थे और उनके मुंह से तारीफ सुनने का इंताजर करते थे। लेकिन वो तारीफ की जगह हमेशा उनकी आलोचना करती थीं।

इस बारे में राजेश खन्ना ने कहा था कि मैं उनसे तारीफ की उम्मीद नहीं करता था। मैं बस केवल एक स्वीकृति चाहता था, एक इशारा जो आश्वस्त करता हो, लेकिन वो हमेशा ही आलोचनात्मक रहीं। लेख के मुताबिक अंजू महेंद्रू ने भी राजेश खन्ना की तारीफ न करने की वजह बताई थी। उन्होंने बताया था कि मैं आलोचना करती थी, क्योंकि मैं ऐसी ही हूं। अगर वो गलत हैं तो मैं उन्हें गलत ही कहूंगी। केवल खुश करने के लिए मैं तारीफ नहीं कर सकती थीं।

अंजू महेंद्रू ने बताया था कि पहले से ही राजेश खन्ना के आसपास रहने वाले कई लोग उनके घमंड को और बढ़ावा देते थे। लेकिन मैं हमेशा से ही फ्रैंक थी। इसलिए मुझे जो सही लगता था मैं कहती थी। आपको बता दें कि संघर्ष के दिनों में भी अंजू महेंद्रू ने ही राजेश खन्ना का सबसे ज्यादा साथ दिया था, लेकिन जैसे-जैसे वो अपने करियर में आगे बढ़ रहे थे, दोनों के बीच दरार और भी बढ़ती जा रही थी। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों अलग ही हो गए



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pjOuRY
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments