Responsive Ad

भाग्यश्री ने सलमान खान के साथ साझा की अपनी तस्वीर, कहा- कुछ लोग कभी नहीं बदलते

मुंबई। सलमान खान की पहली फिल्म मैने प्यार किया की लीडिंग लेडी भाग्यश्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा कर अपनी पहली फिल्म के हीरो के लिए दिल छू जाने वाले वाली बात कही है।

भाग्यश्री हाल ही में सलमान के शो बिग बॉस में गई थी। उन्होंने बिग बॉस में सलमान के साथ ली गई कुछ तस्वीरें साझा की हैं।

यह खबर भी पढ़ें: क्या सच में मोर के आंसू पीकर गर्भवती हो जाती है मोरनी, जानिए सच्चाई

अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से सलमान के साथ ली गई तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि, "कुछ लोग, कुछ बातें, कुछ कहानियां कभी नहीं बदलते हैं। सलमान के साथ दोस्ती पूरी जिंदगी के लिए।"

साझा की गई तस्वीरों में सलमान साइकिल पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं और भाग्यश्री उनके कंधे पर हाथ रखे हुए  मुस्कराती हुई नजर आ रही हैं।

बता दें कि भाग्यश्री सलमान की आधिकारिक डेब्यू फिल्म मैने प्यार किया की हीरोईन थीं। भाग्यश्री के मासूम चेहरे और सहज अभिनय के बदौलत यह फिल्म काफी बड़ी हिट रही थी। जिसके बाद सलमान एक बहुत बड़े स्टार बन गए थे, परंतु उसके बाद भाग्यश्री ने फिल्मों से संन्यास ले लिया था। लेकिन भाग्यश्री और सलमान आज भी बहुत अच्छे दोस्त हैं।

यह खबर भी पढ़ें: इस गांव में नहीं की जाती हैं रात में शादी, पैसे बचाने के लिए दिन...

भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी जिन्होंने ने हाल ही में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है उनके लिए भी सलमान ने प्रोमोशन किया था। सलमान ने अपने शो बिग बॉस में अभिमन्यु को ऑडियंस से परिचित करवाया था।

जयपुर मे JDA approved प्लाट: सीतापुरा पुलिया के पास, टोंक रोड़, मात्र 23.40 लाख में 9314188188



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3D2qpoo
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments