तलाक की खबरों के बीच निक जोनस और प्रियंका ने शेयर की रोमांटिक फोटो, अफवाहों पर लगाया पूर्णविराम
मुंबई। पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रहीं हैं कि मोस्ट लवेबल कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिश्ते में दरारें आ गईं है, यहाँ तक की दोनों ने तलाक ले लिया है। हालांकि अब इस कपल ने उड़ रहीं अफवाहों पर पूर्णविराम लगाते हुए, एक रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।
यह खबर भी पढ़ें: जयमाला में दुल्हन की बहनों की ये डिमांड पूरी नहीं कर सका दूल्हा, बेरंग लौटी बारात
पति निक और प्रियंका दोनों ने ही थैंक्स गिविंग डे पर अपने-अपने सोशल मीडिया पर एक-दूजे के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। प्रियंका ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "ग्रेटफुल होने के लिए बहुत कुछ, दोस्त.. फैमिली.. आई लव यू निक जोनास"
इसके बाद निक ने भी उसी फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका का आभार जताया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी थैंक्स गिविंग सभी को। ग्रेटफुल फॉर यू प्रियंका चोपड़ा।"
यह खबर भी पढ़ें: इस देश में रिश्तेदारों को शादी के लिए किराए पर बुलाया जाता है, जानिए 1 घंटे का कितना किराया है?
निक और प्रियंका के इस पोस्ट के बाद फैंस राहत की सांस ले रहे हैं। दरअसल हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने नाम के आगे लिखा पति निक का सरनेम 'जोनस' हटा दिया था, जिसके कारण इस कपल को चाहने वालों के बीच खलबली मच गई और सभी तरह-तरह की बातें कर रहे थे और कयास लगा रहें थे।
लोगों का मानना था कि शायद निक और प्रियंका के रिश्ते में दरार आ गईं है और दोनों का तलाक हो गया है। हालांकि अब इन उड़ रही अफवाहों को इन दोनों के पोस्ट ने गलत साबित कर दिया है।
जयपुर मे JDA approved प्लाट: सीतापुरा पुलिया के पास, टोंक रोड़, मात्र 23.40 लाख में 9314188188
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/32qQzDC
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments