Responsive Ad

24 दिसंबर को रिलीज़ हो रही फिल्म "83", इस दिन रिलीज़ होगा ट्रेलर

मुंबई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की मोस्ट अवेटेड फिल्म "83" जिसका दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, आखिरकार इस साल क्रिसमस पर बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है। जहां अभी फिल्म के रिलीज़ होने में थोड़ा समय है, वहीं ट्रेलर जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाला है। 

एक्टर रणवीर सिंह फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट की अनाउंसमेंट अपने सोशल मीडिया पर की। उन्होंने फिल्म का टीज़र जारी किया और लिखा, "एक महान कहानी और एक महान ग्लोरी। 83 सिनेमाघरों में 24 दिसंबर 2021 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। टीज़र आउट नाउ! ट्रेलर 30 नवंबर को रिलीज होगा।"

यह खबर भी पढ़ें: इटली: 30 साल तक एक सुनसान आइलैंड पर जिंदगी बिताने वाला सख्श सही सलामत अपने घर लौटा

वहीं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी टीज़र अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, "इंडिया की शानदार जीत के पीछे की कहानी। 83 सिनेमाघरों में 24 दिसंबर के रिलीज हो रहीं हैं। ट्रेलर 30 नवंबर को रिलीज होगा।"

बता दे कि महामारी के कारण कई बार इस फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन की जा चुकीं है लेकिन अब जाकर ये फिल्म फाइनली 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। दर्शक फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: जयमाला में दुल्हन की बहनों की ये डिमांड पूरी नहीं कर सका दूल्हा, बेरंग लौटी बारात

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा फिल्म में पंकज त्रिपाठी, आर बद्री, एमी विर्क, साहिल खट्टर, निशांत दहिया, दिनकर शर्मा, चिराग पाटिल, ताहिर राज भसीन जैसे सितारें भी मुख्य किरदारों में नजर आने वाले है। फिल्म में रणवीर सिंह भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का रोल प्ले करते नजर आएंगे, जबकि दीपिका उनकी पत्नी का किरदार निभाएगी। 

"83" की कहानी साल 1984 में हुएं वर्ल्डकप में भारत की जीत पर आधारित है। फिल्म का डायरेक्शन कबीर खान ने किया है।

जयपुर मे JDA approved प्लाट: सीतापुरा पुलिया के पास, टोंक रोड़, मात्र 23.40 लाख में 9314188188



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3nW3vKg
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments