Responsive Ad

पलक तिवारी के इंस्टाग्राम पर हुए 1 मिलियन फॉलोवर्स

मुंबई। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अपना बॉलीवुड डेब्यू करने को तैयार है। वैसे तो बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले ही पलक ने काफी पॉपुलैरिटी हासिल कर ली है। आपको बता दे कि पलक के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1 मिलियन फॉलोवर्स हो गएं है, जिसकी वजह से वे काफी खुश है। 

यह खबर भी पढ़ें: गाल से प्रत्येक तीन कदम पर छागर की बलि देते हुए लखनपुर लाई गई थी मां दुर्गा

गौरतलब है कि इंडस्ट्री में आने से पहले पलक अपना म्यूजिक डेब्यू कर चुकीं है। हाल ही में उनका फर्स्ट म्यूजिक वीडियो "बिजली बिजली" रिलीज हुआ था, जो अभी तक सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। हार्डी संधू के साथ रिलीज हुएं, उनके इस म्यूजिक वीडियो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। 

ना सिर्फ फैंस से बल्कि कई बॉलीवुड सितारें भी इस "बिजली बिजली" म्यूजिक वीडियो की तारीफ कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस गाने पर जमकर रील्स और वीडियोज़ बना रहें हैं। हर किसी के ऊपर बिजली गाने का जादू छाया हुआ है। पलक ने अपने पहले गाने से ही लोगों का दिल जीत लिया है कि उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तेजी से बढ़ रहीं हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: इटली: 30 साल तक एक सुनसान आइलैंड पर जिंदगी बिताने वाला सख्श सही सलामत अपने घर लौटा

पलक के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन की बड़ी इंस्टाग्राम फैमिली हो गई है, जिसके लिए उन्होंने अपने सभी फॉलोवर्स का धन्यवाद किया है। एक्ट्रेस ने 1 मिलियन फॉलोवर्स होने का जश्न मनाते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है और साथ में लिखा, "अपने फीड में इतने प्यार से मेरा वेलकम करने के लिए आप सभी का धन्यवाद। 1 मिलियन इंस्टाग्राम फैमिली! बहुत ही आभारी हूँ।"

पलक के बॉलीवुड डेब्यू की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म "रोजी द सेफ्रॉन चैप्टर" से इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रखने जा रही है। फिल्म को विशाल रंजन मिश्रा ने डायरेक्ट किया है। 

जयपुर मे JDA approved प्लाट: सीतापुरा पुलिया के पास, टोंक रोड़, मात्र 23.40 लाख में 9314188188



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3xtZq34
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments