आर्या 2 सीरीज के दूसरे हिस्से का ट्रेलर हुआ लॉन्च, गैंगस्टर के रूप में दिखाई देंगी एक्ट्रेस सुश्मिता सेन
जयपुर। राजधानी जयपुर में शूट हुई सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज़ के लिए अंतर्राष्ट्रीय एमी नॉमिनेटेड दिलचस्प थ्रिलर्स आर्या अपने सीज़न 2 के साथ डिजिटल स्क्रीन पर वापसी कर रही है। डिज़्नी+ हॉटस्टार, एंडेमोल शाईन इंडिया और राम मधवनी फिल्म्स द्वारा निर्मित आर्या सीज़न 2 में सुश्मिता सेन एक अनिच्छुक गैंगस्टर की भूमिका में दिखाई देंगी। डिज़्नी+ हॉटस्टार पर 10 दिसंबर को रिलीज़ किया जा रहा आर्या 2 उस मां के सफर के आगे शुरू होगा, जो उसके परिवार और बच्चों की ओर बढ़ते दुश्मनों एवं अपराध की काली दुनिया से संघर्ष कर रही है।

यह खबर भी पढ़ें: अगर आप कर्नाटक घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको इन 5 जगहों पर जरूर जाना चाहिए
दूसरे सीज़न में अपने किरदार पर रोशनी डालते हुए, सीरीज का मुख्य किरदार एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने बताया कि पिछले सीज़न के अंतर्राष्ट्रीय एमी अवार्ड्स में नामांकित होने के बाद, हम दूसरे सीज़न के लिए ऊर्जा से भरे हुए हैं। सीज़न 2 केवल एक मजबूत महिला आर्या के बारे में नहीं है, बल्कि यह एक योद्धा के बारे में है। यह नया चैप्टर किरदार का अद्भुत खुलासा करेगा और इसने मुझे भी अभिनेत्री के रूप में बहुत कुछ सिखाया है।
जयपुर मे JDA approved प्लाट: सीतापुरा पुलिया के पास, टोंक रोड़, मात्र 23.40 लाख में 9314188188
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3xpTrfu
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments