सोनाक्षी सिन्हा बनी 'IDiva' मैगजीन की कवर गर्ल
मुंबई।सोनाक्षी सिन्हा का फैशन सेंस हमेशा ऑन पॉइंट होता है। वह कुछ भी पहन ले, जिस कॉन्फिडेंस से उसको कैर्री करती है , वह तारीफ के लायक होता है। मैगजीन के लिए जब भी वह कवर गर्ल बनती है , अपने चाहने वालों के लिए हमेशा ही वह नए लुक्स लेकर आती है। अब वह नजर आ रही है 'IDiva' मैगजीन के कवर पेज पर।
फोटो शेयर करते हुए सोनाक्षी ने लिखा, "IDiva ऑफिसियल कवर गर्ल। " इन फोटो में वह बेहद हॉट लग रही है।
सोनाक्षी सिन्हा को इंडस्ट्री में 11 साल हो गए है और इन 11 सालो में उन्होंने अपनी मेहनत से अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने हर बार अपने रोल में कुछ नया करने की कोशिश की है . उन्होंने 'लूटेरा', 'अकीरा' और 'नूर' जैसी फिल्में की जिस से साफ पता चलता है कि वह यहाँ सिर्फ ऑय कैंडी बनने नहीं आयी है।
अभी हाल ही में उनका एक म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ 'मिल माहिया' जिसमे वह बेहद खूबसूरत लगी। इस गाने में उनके डांस मूव्स ने सबको थिरकने पर मजबूर किया।
यह खबर भी पढ़ें: इस रहस्यमय झील के पास आज तक कोई गया वह लौट कर वापस नहीं आया
वर्कफ्रंट पर, अब जल्दी ही वह अपना वेब डेब्यू करने वाली है। उनके शो का नाम फिलहाल 'फालेन' रखा गया है जिसे रीमा कागती ने डायरेक्ट किया है। शो में उनके साथ विजय वर्मा और गुलशन देव्याह नजर आएंगे। सोनाक्षी शो में एक पुलिस वाले के रोल में नजर आएंगी .
शो को एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है और जल्दी ही यह अमेज़न प्राइम पर रिलीज होगा।
यह खबर भी पढ़ें: दुनिया में इन चीजों का जवाब विज्ञान के पास भी नहीं है?
इसके साथ साथ वह फिल्म काकुड़ा में भी नजर आएँगी। फिल्म एक हॉरर कॉमेडी है जिसमे उनके साथ रितेश देशमुख और साकिब सलीम नजर आएंगे। फिल्म को आदित्य सरपोतदार ने डायरेक्ट किया है।
जयपुर मे JDA approved प्लाट: सीतापुरा पुलिया के पास, टोंक रोड़, मात्र 23.40 लाख में 9314188188
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3p0vBoo
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments