फिल्म 'सरदार उधम' के रिलीज के एक दिन पहले विक्की कौशल ने अपने फैंस से की एक भावुक अपील
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने अपनी आगामी फिल्म सरदार उधम के रिलीज के एक दिन पहले अपने फैंस से एक भावुक अपील की हैं। विक्की ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया जिसमें वे सरदार उधम के बारे में बोलते नजर आ रहे हैं।
वे वीडियो में कहते है कि, "जलियांवाला बाग दिन 13 अप्रैल 1919, इतिहास का एक ऐसा दिन जिसे सुनकर रूंह कांप उठती हैं। और वहीं से इस इंसान का भी सफर शुरू हुआ जिससे ब्रिटिश इंपायर की रूह कांप उठी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ जब उन्होंने वो मंजर देखा इतना बहता हुआ लहू पहली ही बार देखा था। पर फिर भी वो नही रुके वो तब तक ना रुके जब तक उन्होंने हिंदुस्तान को इंसाफ दिला दिया। पीछे रुकना उन्हें अब मंजूर नहीं था गुलामी में जीना अब मंजूर नहीं था।इसलिए वो निकल पड़े अपने और लाखों हिंदुस्तानियों का हक कमाने। अब उन्हें ना तो दुश्मन की बोली रोकने वाली थी ना ही गोली। ना किसी देश का शासक और ना ही कोई शासन। और जिसकी मंजिल दृढ़ हो उसके आगे तो रुकावटें भी अपना सर झुका लेती हैं। सरदार उधम सिंह एक इंसान नहीं एक सोच है, इंकलाब है, क्रांति है। वह हमारे दिल में आजादी रखने की के एक मशाल है। जो दिन बे दिन, साल दर साल,दशक दर दशक बढ़ती जाती है। उनके सफर को दिखाना बहुत मुश्किल था,लेकिन उन्होंने जो किया वह नामुमकिन था। पर फिर भी हमारी छोटी सी कोशिश को जरूर देखिएगा सिर्फ अमेजॉन प्राइम वीडियो पर।"
यह खबर भी पढ़ें: अजब-गजब/ इस देश में बनाया जा रहा गायों के लिए शौचालय, जानिए पूरा मामला
यह फिल्म सरदार उधम सिंह के जीवन पर आधारित। इस फिल्म में जनरल ओ डायर की मृत्यु को अंजाम देने वाले उधम सिंह की देश के प्रति देशभक्ति को दिखाया जायेगा।
यह खबर भी पढ़ें: हिन्दू धर्म में क्यों दान कर दिए जाते हैं मृत व्यक्ति के बिस्तर, जानिए इसके पीछे का रोचक तथ्य
बता दें कि यह फिल्म सूजित सरकार द्वारा निर्देशित हैं।रॉनी लाहिरी द्वारा इस फिल्म को प्रोड्यूस किया गया है। इस फिल्म में विक्की कौशल मुख्य किरदार में हैं। विक्की के अलावा फिल्म में बनिता संधू और अमोल पराशर भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो पर आज रात 12 बजे यानि कि 16 अक्टूबर 2021 को रिलीज हो रही है।
जयपुर मे JDA approved प्लाट: सीतापुरा पुलिया के पास, टोंक रोड़, मात्र 23.40 लाख में 9314188188
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3FPoHs7
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments