रिलीज हुआ सनी देओल की आगामी फिल्म गदर 2 का मोशन पोस्टर
मुंबई। बॉलीवुड के पॉवर स्टार सनी देओल की फिल्म गदर-एक प्रेम कथा का सीक्वेल गदर 2 का मोशन पोस्टर आज जारी कर दिया गया है। सनी ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर गदर 2 का पोस्टर साझा किया है।
उन्होंने ने फिल्म का पोस्टर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा करते हुए एक पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा कि, "2 दशक बीत जानें के बाद अब इंतजार खत्म हुआ, दशहरा के शुभ अवसर पर आप सबके सामने है गदर 2 का पोस्टर। कथा अभी बाकी हैं।"
यह फिल्म अंकित शर्मा द्वारा निर्देशित की जायेगी। इस फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा मुख्य भूमिकाओं में होंगे। फिल्म की कहानी को शक्तिमान द्वारा लिखी गई हैं। फिल्म का म्यूजिक जानें माने म्यूजिक कंपोजर मिथुन के द्वारा दिया जायेगा। फिल्म को प्रोड्यूस अनिल शर्मा और जी स्टूडियोज़ मिलकर कर रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें: सोशल मीडिया यूजर ने पूछा प्रधानमंत्री मोदी के टि्वटर अकाउंट का पासवर्ड, मिला ऐसा मजेदार जवाब
बता दें कि, गदर 2 वर्ष 2001 में आई फिल्म गदर एक प्रेम कथा का सीक्वेल है। इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल मुख्य भूमिकाओं थे। बाल कलाकार के रुप में उत्कर्ष शर्मा ने भी इस फिल्म काम किया था। क्योंकि उत्कर्ष इस फिल्म में दोबारा हैं तो इसका अर्थ है कि वह फिल्म सनी के बेटे रुप फिर से दिखाई देंगे लेकिन इस बार फर्क सिर्फ इतना होगा कि वे फिल्म जवान दिखाई देंगे।
उत्कर्ष बॉलीवुड में फिल्म जीनियस से अपन डेब्यू कर चुके हैं परंतु यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। तो इस बार फिल्म गदर 2 से उनके पास एक अच्छा मौका जिससे वह दर्शको के बीच अपनी पहचान बना सकते हैं।
यह खबर भी पढ़ें: अजब-गजब/ इस देश में बनाया जा रहा गायों के लिए शौचालय, जानिए पूरा मामला
फिल्म का मोशन पोस्टर फैंस को काफी पसंद आ रहा हैं और वे इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह फिल्म अगले साल 2022 में सीधे सिनेमाघरों मे रिलीज की जाएगी।
जयपुर मे JDA approved प्लाट: सीतापुरा पुलिया के पास, टोंक रोड़, मात्र 23.40 लाख में 9314188188
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3mVrrvm
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments