सारा अली खान ने अपने फैंस को दशहरे की दी हार्दिक शुभकामनाएं
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान जोकि सोशल मीडिया पर अपने फैंस के बीच काफी सक्रिय रहती हैं उन्होंने अपने फैंस को पावन पर्व दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
सारा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से पूजा करते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि, "विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं दुआ करती हूं कि आप सभी को अच्छा स्वास्थ, खुशी, संपत्ति और शांति मिले। यह दशहरा आपके जीवन से सारी बुराईयां, कष्ट और निर्धनता को हमेशा के लिए दूर कर दे और आप हो ढेर सारी खुशियां दे।"
यह खबर भी पढ़ें: हिन्दू धर्म में क्यों दान कर दिए जाते हैं मृत व्यक्ति के बिस्तर, जानिए इसके पीछे का रोचक तथ्य
साझा की गई तस्वीर में सारा हल्के गुलाबी रंग का ट्रेडिशनल शूट पहनी हुई है और हाथो में गुलाबी चूड़िया डाली हुई है। उन्होंने कानों में लॉन्ग गोल्डन झुमकीयां पहनी हुई है।वे बिलकुल ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। वे बड़े ही श्रद्धा से मां दुर्गा की मूर्ति के पास खड़ी हुई है और उनके चेहरे पर काफी शांति है।
यह खबर भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका में महिला ने एक साथ 10 बच्चों को दिया जन्म, बन सकता है विश्व रिकॉर्ड
वर्कफ्रंट की बात करे तो सारा आखिरी बार फिल्म कुली नम्बर 1 में वरुण धवन के संग नजर आईं थी। वे अक्षय कुमार और धनुष के साथ फिल्म अतरंगी रे में नजर आएंगी।
जयपुर मे JDA approved प्लाट: सीतापुरा पुलिया के पास, टोंक रोड़, मात्र 23.40 लाख में 9314188188
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3lHZR5m
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments