Responsive Ad

आलिया भट्ट ने हवन सामग्री बनाने वाले नये स्टार्टअप 'फूल' में किया निवेश, बोलीं पर्यावरण होगा संरक्षित

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने पर्यावरण के संरक्षण के लिए एक नये स्टार्टअप फूल में निवेश किया है। यह नया स्टार्टअप मंदिरों में चढ़ाए गए फूल जोकि खराब हो जाते हैं उनको पुनः रिसाइकल करके हवन सामग्री बनता है।

आलिया ने इस स्टार्टअप का हिस्सा होने खुशी जताते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, फूल के साथ एक कदम हरित पृथ्वी की ओर। हमारे लिए बना, हमारे पेड़ों के लिए बना, महिलाओं के द्वारा बना। फूल का हिस्सा बनने के लिए काफी उत्साहित हूं। मेक इन इंडिया, वोकल फॉर लोकल।

यह खबर भी पढ़ें: पुरुष और महिला को ये काम कभी नहीं करना चाहिए, वरना जाना पड़ेगा नरक

बता दें कि इस स्टार्टअप में आलिया ने एक निवेशक के रूप में निवेश किया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट यह भी बताया कि, बहुत से लोगो ने उन्हे इस स्टार्टअप में निवेश करने के लिए मना किया था। परंतु आलिया को यह पर्यावरण संरक्षण का आइडिया बहुत ही पसंद आया था और इसलिए उन्होंने बेजिझक इस प्रॉजेक्ट में निवेश करने का सोचा।

यह खबर भी पढ़ें: शिव मंदिर में भूलकर भी ना बजाएं ताली, मुसीबातों का करना पड़ सकता है सामना

आलिया आखिरी बार फिल्म सड़क 2 में नजर आई थीं। वे गंगुबाई काठीवाड़ी, आरआरआर, ब्रह्मास्त्र और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगी।

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/2YvrnKf
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments