Responsive Ad

डी काली के नये सॉन्ग 'बार्बी डॉल' में जलवे बिखेरती नजर आयेंगी सनी लियोन

मुंबई। बॉलीवुड की अभिनेत्री सनी लियोन एक बार फिर से अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेरती नजर आएंगी। सनी लियोन इस बार पंजाबी गायक डी काली के सॉन्ग बार्बी डॉल में अपने हुस्न के जलवे बिखेरती हुई नजर आयेंगी।

सनी ने इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से सॉन्ग का पोस्टर शेयर करते हुए दी। उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि, "डी काली के नए सॉन्ग बार्बी डॉल के लिए मैं काफी उत्साहित हूं। क्योंकि इस सॉन्ग में मैं हूं।"

यह सॉन्ग डी काली द्वारा गाया गया है। इस सॉन्ग के लिए म्यूजिक मीत शेरा ने दिया है। सॉन्ग की लिरिक्स मिज़ाज द्वारा लिखित हैं। अक्षय के अग्रवाल ने इस सॉन्ग को निर्देशित किया है। सॉन्ग को प्रेजेंट म्यूजिक लेबल एसटी नेटवर्क द्वारा किया जा रहा हैं।

यह खबर भी पढ़ें: शिव मंदिर में भूलकर भी ना बजाएं ताली, मुसीबातों का करना पड़ सकता है सामना

इस सॉन्ग में सनी अभिनय करती हुई नजर आयेंगी। यह सॉन्ग जल्द ही रिलीज होगा। फिलहाल सॉन्ग की रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई है। सॉन्ग में सनी का बोल्ड अंदाज देखने लायक होगा। फैंस इस सॉन्ग को लेकर काफी उत्साहित हैं।

यह खबर भी पढ़ें: महिलाएं अपने पतियों को उनके नाम से क्यों नहीं पुकारती? जानिए वजह

सनी आखिरी बार फिल्म मधुरा राजा में नजर आई थीं। वे वीरमादेवी, रंगीला, हेलेन, कोटीगोब्बा 3 और द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव मे अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगी।

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3mBWHj1
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments