कंगना रनौत की थलाइवी का गाना 'नैन बंधे नैनो से' का टीजर हुआ आउट!
मुंबई। कंगना रनौत की फ़िल्म 'थलाइवी' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में आज इस फिल्म का गाना 'नैना बंधे नैनो से' का टीजर जारी कर दिया गया है। इस गाने में दिवंगत अभिनेत्री एवम महान राजनीतिज्ञ जयललिता की सुंदरता और उनके प्रभामंडल को दिखाया गया है। यह पूरा गाना कल रिलीज होगा।
कंगना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर गाने का टीजर शेयर करते हुए लिखा कि, "ये गाना जयललिता की सुंदरता और उनकी भव्यता को दिखाता है। तो इस गीत 'नैन बंधे नैनो से' को जरूर देखिए यह पूरा गीत कल रिलीज होगा।"
यह खबर भी पढ़ें:मंदिर से जूते चप्पल का चोरी होना है शुभ संकेत, जानिए क्यों
गाने के टीजर में कंगना सुंदर सा नृत्य करते हुए नजर आ रही हैं, जिसमें वे किसी देवी से कम नहीं लग रही हैं। इस गीत को सैंधवी प्रकाश ने गाया है। म्यूजिक जीवी प्रकाश कुमार और लिरिक्स इरशाद कामिल ने दी हैं।
यह खबर भी पढ़ें: डीफ विलेज के नाम से मशहूर हैं ये गांव, सिर्फ इशारों में होती है बातचीत
बता दें कि यह फिल्म दक्षिण भारत की महान अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ रहीं जयललिता की बायोपिक है। विजय ने इस फिल्म को निर्देशित किया है। थलाइवी 10 सितंबर, 2021 को ज़ी स्टूडियो द्वारा दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। अब देखना होगा कि कंगना जयललिता के किरदार को कितने बेहतरीन तरीके से निभा पाती हैं।
Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3taE5te
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments