Responsive Ad

अपने मूड के हिसाब से मेकअप करना पसंद करती है निक्की तंबोली

मुंबई। निक्की तंबोली अपनी फिटनेस और ड्रेसिंग सेंस को लेकर हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती है। वहीं बिगबॉस से बाहर आने के बाद निक्की का नाम भी काफी चर्चा में रहता है। बिगबॉस से उन्हें एक नई पहचान मिली और अब उनका करियर ग्राफ भी तेजी से ऊपर की ओर बढ़ रहा है। 

निक्की ने अपने फैंस को अपने बारे में एक दिलचस्प चीज बताई हैं। उन्होंने खुलासा किया कि वह अपने मूड के हिसाब से अपना मेकअप करना पसंद करती है। 

एक इवेंट के दौरान न्यूज़ हेल्पलाइन की टीम द्वारा जब उनसे पूछा गया है वो कैसा मेकअप करना पसंद करती है तो निक्की ने कहा, "यह ऑकेजन पर डिपेंड करता है या फिर मेरे मूड पर डिपेंड करता है। अगर मेरा मूड बहुत अच्छा है तो मैं बहुत अच्छा मेकअप करती हूं और अगर मेरा मूड ज्यादा ठीक नहीं है तो मैं लाइट मेकअप करना पसंद करती हूँ।" 

बिगबॉस ओटीटी में निया शर्मा की एंट्री के बारे में बात करते हुए निक्की ने कहा, "मैं पर्सनली निया शर्मा को नहीं जानती हूं। लेकिन उम्मीद कर रहीं हूं कि जो भी हो अच्छा हो।" आपको बता दे कि इन दिनों निक्की तंबोली जब भी मीडिया से रूबरू होती है तो बिगबॉस ओटीटी पर अपनी राय जरूर शेयर करती है। 

यह खबर भी पढ़ें: मनुष्य की म्रत्यु के बाद फिर से होगा उसका पुनर्जन्म, जानिए नारद पुराण का अद्भुत रहस्य

अभी हाल ही में उन्होंने न्यूज़ हेल्पलाइन के एक इंटरव्यू में कहा था कि, "बिगबॉस बिलकुल भी अनफेयर नहीं होता। मुझे बहुत लोगों से नाराजगी होती है जो बिगबॉस पर ब्लेम करते हैं कि बिगबॉस अनफेयर है, ऐसा कुछ नहीं होता है। बिगबॉस सबको सही डिसीजन देते हैं। आप अपनी मेंटालिटी बदल लो बिगबॉस हमेशा फेमस लोगों को सपोर्ट करते हैं, ऐसा कुछ भी नहीं है। जब आप बिगबॉस के अंदर होते हो तो सभी को एक समान ट्रीट किया जाता है।"

यह खबर भी पढ़ें: अजब- गजब: इस मंदिर के सामने आते ही अपने आप रुक जाती है ट्रेन!

निक्की के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली है जिसका टाइटल 'दिल किसी से' है। इस म्यूजिक वीडियो में निक्की सिंगर अर्जुन कानुंगो के साथ नजर आएंगी। 

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3kPSqY9
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments