Responsive Ad

सुयश राय ने सिद्धार्थ शुक्ला के देहांत को लेकर मीडिया को बोल दी इतनी बड़ी बात, जानिए क्या कहा?

मुंबई। प्रसिद्ध अभिनेता और गायक सुयश राय ने सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद एक बात कही है।उन्होंने मीडिया से एक गुजारिश की है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर करते हुए सुयश ने लिखा कि, "डियर मीडिया हमे बहुत बढ़िया लगता है जब आप  हमारे समारोह में आते हों और हमलोगों की खुशी का हिस्सा बनते हों। और आप सच में विश्वास करिए हम इस चीज को काफी सराहते है और काफी खुश भी होते हैं।

लेकिन एक ऐसा दिन जब किसी ने अपने किसी खास इंसान को खोया हैं। तो ऐसे में आप लोगो को उन्हे अकेले छोड़ देना चाहिए  ताकि वे अपने उस खोय हुए इंसान को शांति से अलविदा कह सके।

यह देखकर बहुत बुरा लगता हैं कि वे अपनी कार से बाहर भी नहीं निकल सकते और उस व्यक्ति तक भी नहीं पहुंच सकते। ये ठीक है कि जैसा समय है उसे वैसा ही रहने दे।

यह खबर भी पढ़ें: डीफ विलेज के नाम से मशहूर हैं ये गांव, सिर्फ इशारों में होती है बातचीत

मुझे पता है कि आप में से बहुत लोग अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। परंतु जब कोई ऐसी दुख भरी परिस्थिति है तो उस परिवार को आराम से शोक मनाने दीजिए। यह मेरी आप सबसे दिल से विनती है।"

यह खबर भी पढ़ें: एक ऐसा शिव मंदिर जिसके शिवलिंग का नदी स्वयं करती हैं जलाभिषेक

बता दें कि बीते बृहस्पतिवार टीवी जगत के लोकप्रिय अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया। जिसके बाद से पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूबी है।

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/38JCj8M
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments