ऐश्वर्या ने वीडियो कॉल पर अभिषेक के साथ शादी की सालगिरह मनाई
मुंबई| अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी शादी की सालगिरह के जश्न का एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया है। ऐश्वर्या और अभिषेक ने 20 अप्रैल को अपनी 14 वीं शादी की सालगिरह मनाई। दोनों की शादी 20 अप्रैल, 2007 को मुंबई में अभिषेक के निवास स्थान प्रतीक्षा में हुई थी।
यह खबर भी पढ़ें: ताइवान की झील में 1 साल पहले गिरा आईफोन मिला, सही तरीके से कर रहा काम
टीना अंबानी ने इंस्टापोस्ट शेयर करके, "हमेशा प्यार में पागल रहो" कह कर दोनों को विश किया । दोनों की फोटो के साथ उन्हें टैग करते हुए टीना ने लिखा, "विश्वास नहीं होता कि आपकी खूबसूरत शादी को 14 साल हो चुके हैं।
फिर भी दोनों प्यार में पागल, बेहद खूबसूरत और अराध्या के लिए सबसे शानदार माता-पिता हैं। आशीर्वाद और प्यार और ढेर सारी शुभकामनाएं "--आईएएनएस
Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3dEk8EM
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments