सोनम कपूर के लेटेस्ट फोटोशूट ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी, यूजर्स कर रहें हैं ट्रोल
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अक्सर अपने फैशन सेंस के चलते सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन कई wwwwwwwwwwwwwwwwwwwwwwwwwwwबार वह अपने कपड़ों की वजह से ट्रोल भी हो जाती है। इसी बीच सोनम ने अपना नया फोटोशूट करवाया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
सोनम कपूर ने हाल ही में 'हार्पर्स बाजार इंडिया मैगजीन' के लिए फोटोशूट कराया है। इस मैगजीन के कवरशूट के लिए सोनम ने फोटोशूट कराया है जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की थी। इस फोटोशूट में उन्होंने काफी बोल्ड ड्रेस पहनी हुई है। इस दौरान सोनम ने व्हाइट एंड ब्लैक कलर का सिल्क डजेस सैटिन ड्रेस और ट्राउजर्स पहना हुआ है। वहीं आखें में अजीब सा चश्मा लगाए नजर आ रही हैं। इसी के साथ ही उनका पोज देने का अंदाज भी काफी बोल्ड है।
यह खबर भी पढ़े: अगर आप भी चमच्च से खाते हैं खाना तो हो जाइये सावधान, आज ही शुरू करें हाथों से खाना...
बता दें कि सोनम का फोटोशूट इस मैगजीन की 12वीं एनीवर्सरी का स्पेशल इशू है। सोनम के लेटेस्ट फोटो पर उनको ट्रोल किया जा रहा है। सोनम के इंडस्ट्री के फ्रेंड्स को उनका लुक काफी पसंद आ रहा है वहीं लोगों के काफी नेगेटिव कॉमेंट्स मिले हैं।
सोशल मीडिया पर कुछ फैंस को सोनम की ड्रेस समझ ही नहीं आ रही है कि उन्होंने आखिर पहना क्या है? तो एक यूजर ने लिखा है, ये कौन सा डिजाइन है आंटी। वहीं एक और ने लिखा है, ये क्या बाज सा बन गई। वहीं शिवांगी दांडेकर और सोनम की चाची महीप कपूर को उनका लुक काफी पसंद आया है। सोनम की तस्वीर को उनकी कजन खुशी कपूर ने भी लाइक किया है।
Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3wnYQmp
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments