Box Office: जॉन-इमरान की मुंबई सागा ने वीकेंड में की इतने करोड़ की कमाई
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की फ़िल्म मुंबई सागा इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफ़िस पर धीमी रही, मगर वीकेंड के आख़िरी दिन रविवार को फ़िल्म के कलेक्शंस में तेज़ी आयी और फ़िल्म ने ठीकठाक ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन कर लिया।
मुंबई सागा का निर्देशन संजय गुप्ता ने किया है। इस गैंगस्टर-पुलिस ड्रामा में जॉन ने गैंगस्टर का रोल निभाया है, जबकि इमरान एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के किरदार में हैं। मुंबई सागा में इन दोनों के अलावा सुनील शेट्टी, काजल अग्रवाल, अंजना सुखानी, रोहित रॉय, महेश मांजरेकर, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर, अमोल गुप्ते जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।
#MumbaiSaga jumps, witnesses an upward trend on Day 3... Single screens/mass circuits show healthy gains... #Covid pandemic has played spoilsport... All eyes on weekdays... Fri 2.82 cr, Sat 2.40 cr, Sun 3.52 cr. Total: ₹ 8.74 cr. #India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 22, 2021
तरण आदर्श ने ट्वीट किया, 'मुंबई सागा की कमाई में तीसरे दिन उछाल देखने को मिला। सिंगल स्क्रीन/मास सर्किट में अच्छा लाभ फिल्म को मिल रहा है। कोविड महामारी ने इस फिल्म को नुकसान पहुंचाया है। अब इस हफ्ते की कमाई पर सभी की नजरें जमी हैं। शुक्रवार 2.82 करोड़ रुपये, शनिवार 2.40 करोड़ रुपये, रविवार 3.52 करोड़ रुपये. इसी के साथ भारत में फिल्म की कुल कमाई 8.74 करोड़ रुपये हो गई है। बता दें कि संजय गुप्ता द्वारा निर्देशित फिल्म मुंबई सागा, मुंबई के अंडरवर्ल्ड पर आधारित हैं।
देश के कुछ राज्यों में कोरोना वायरस का प्रकोप फिर से बढ़ रहा है, जिनमें महाराष्ट्र भी शामिल है। वायरस का प्रसार थामने के लिए सरकारें सख़्ती कर रही हैं और इसका असर सिनेमाघरों में भी नज़र आने लगा है। अगर, 11 मार्च को रिलीज़ हुई फ़िल्म रूही से मुंबई सागा के कलेक्शंस की तुलना करें तो दोनों फ़िल्मों के कलेक्शंस का पैटर्न लगभग एक जैसा ही है।
Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3rdcWmH
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments