दोस्त की शादी में झूमकर नाची स्वरा भास्कर, लोग बोले- देश द्रोही
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहने लगी है। हाल ही में स्वरा का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में आ गया है। इस वीडियो में स्वरा लहंगा पहने डांस करती दिखाई दे रही हैं, वहीं वीडियो को देखकर लोगों ने स्वरा को ट्रोल करना शुरु कर दिया है।
दरअसल, हाल ही में वुमपला के इंस्टाग्राम अकाउंट से स्वरा भास्कर का एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में स्वरा खूबसूरत लहंगा पहने डांस करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि डांस फ्लोर पर मस्तीभरे अंदाज में जाती हैं और नीचे की ओर देखते हुए घूमने लगती हैं।
यह खबर भी पढ़े: महिलाएं क्यों रखती हैं सिर पर चोटी, राज जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
डांस फ्लोर के चक्कर लगाते हुए वो आखिर तक जाती हैं और वहां जाकर की चेहरा उठाती है, इस वीडियो में स्वरा किसी को फ्लोर पर बुलाती हुई भी नजर आ रही हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए जानकारी दी गई है कि स्वरा का ये अंदाज देखने को मिला है एक दोस्त की शादी के मौके पर। ये शादी समारोह लखनऊ में आयोजित किया गया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद से लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने स्वरा का अंदाज देखकर उन्हें ड्रग एडिक्ट कह डाला तो अन्य ने उन्हें लिखा- देश द्रोही बता दिया। एक ने ये कहकर गुस्सा जाहिर किया कि -'देशद्रोही, जब भी बोलती हैं, देश के खिलाफ बोलती हैं'।
Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3rdBVqa
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments