Responsive Ad

बॉलीवुड में डेब्यू को तैयार शनाया कपूर, करण जौहर की फिल्म में आएगी नजर

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर जल्द ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली है। उनकी पहली फिल्म करण जौहर के प्रोडेक्शन हाउस धर्मा प्रोडेक्शन के साथ होगी। शनाया ने Dharma Cornerstone Agency ज्वॉइन कर ली है। करण जौहर ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। 

करण ने शनाया के फोटोशूट की कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- शनाया कपूर का #DCASquad में स्वागत है। इस जुलाई शनाया की पहली फिल्म के साथ ये एक अद्भुत और अविस्मरणीय जर्नी शुरू होने वाली है। शनाया ने भी ये गुडन्यूज शेयर की है।  


उन्होंने फोटोज पोस्ट करते हुए लिखा- आज दिन की शुरुआत बहुत अच्छे तरीके से हुई। Dharma Cornerstone Agency के परिवार के साथ नई जर्नी शुरू। अपनी पहली फिल्म शुरू करने के लिए एक्साइटेड हूं, इस जुलाई धर्मा मूवी के साथ।  

यह खबर भी पढ़े: क्या सच में किसी के याद करने से ही आती है हिचकी? जानिए

बता दें कि शनाया कपूर ने असिस्टेंट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। वो बहन जाह्नवी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना में अस्सिटेंट थी। इसके अलावा वो नेटफिलिक्स की वेब सीरीज लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स में भी नजर आ चुकी हैं। 

शनाया के इंस्टाग्राम पर 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनके फोटोशूट आए दिन वायरल होते रहते हैं। 

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3smyZJj
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments