Responsive Ad

काजल अग्रवाल ने शेयर किया ऐसा वीडियो, देखकर आपको भी आ जाएगी बचपन की याद

नई दिल्ली। साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह सुबह सोकर उठने में आनाकानी करती दिख रही हैं। बार-बार उठती हैं फिर दोबारा सो जाती हैं। दरअसल इस वीडियो को उन्होंने अपने स्कूल टाईम की यादों से जोड़ा है।  

उन्होंने लिखा स्कूल टाइम में उठने से पहले के वो 5 मिनट याद है ? मैं आज भी वही स्ट्रगल करती हूं ...उनके वीडियो पर 4 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। फॉलोअर्स ढेर सारे फनी कमेंट भी कर रहे हैं। 

काजल अग्रवाल अक्सर अपने ट्रेडिशनल लुक, ग्लैमरस अंदाज औरबोल्ड अवतार से तहलका मचाती रहती हैं। 35 साल की काजल अपना परफेक्ट फिगर योग से मेंटेन रखती हैं। कुछ ही दिन पहले उनकी एक फोटो सामने आई थी, जिसमें वो योग का आसन करते दिख रही थीं। 

यह खबर भी पढ़े: गाड़ी के टायरों पर टांग उठाकर ही पेशाब क्यों करते हैं कुत्ते? जानिए

एक्ट्रेस ने योग करते अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर कर हेल्दी रहने की सलहा दी थी। फोटो में काजल शोल्डर स्टैंड करती दिख रही थीं। इसे क्वीन ऑफ ऑल आसन भी कहा जाता है। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो काजल अग्रवाल की ‘Mosagallu’ इसी शुक्रवार को रिलीज हुई है, जिसे अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। फिल्म मांचू विष्णु की एक्शन-थ्रिलर मूवी है, जिसमें आईटी घोटाले को लेकर कहानी दिखाई गई है। इसके साथ ही वो फिल्म 'हे सिनामिका' और इंडियन 2 में भी दिखाई देंगी। 

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप


 



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3vKFjvX
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments