Responsive Ad

बोट राइड पर सेल्फी लेते दिखे वरुण- नताशा, एक्टर ने कहा- हनीमून पर नहीं हैं

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ क्वाल‍िटी टाइम बिता रहे है। वह अरुणाचल प्रदेश में अपनी अपकमिंग मूवी की शूट‍िंग भी कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने बोट राइड करते हुए दोनों की सेल्फी साझा की है, साथ ही ये भी बता दिया है कि वे हनीमून पर नहीं हैं। दोनों की यह फोटो फैंस को खूब पसंद आ रही है। 

बता दें कि दोनों साथ में अरुणाचल प्रदेश की खूबसूरती का लुत्फ उठा रहे हैं। अरुणाचल की ठंडी वाद‍ियों में वरुण और नताशा गर्म कपड़ों में दिखाई दिए। दोनों के चेहरे की रौनक बता रही है कि काम के बीच भी वरुण और नताशा का वक्त अच्छा बीत रहा है।   

यह खबर भी पढ़े: किशोरावस्था में किस हॉट टॉपिक पर बातें करती है लड़कियां, जानकार आपका भी सिर हिल जायेगा

इससे पहले वरुण ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वे एक क्यूट बच्चे को गोद में लिए नजर आए। वीडियो को शेयर करते हुए वरुण ने कैप्शन में लिखा, "अरुणाचल प्रदेश के बच्चे। थियागी काम्बो इसका नाम है।" वरुण धवन वीडियो में उस बच्चे को हवा में ऊपर उठाते और उसकी तरफ देखते नजर आ रहे हैं। वरुण धवन उस बच्चे की क्यूटनेस पर फ‍िदा दिखे और वीड‍ियो में उन्हें 'ओह.. ये कितना क्यूट है' कहते सुना जा सकता है।  

वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण, दिनेश विजान की हॉरर मूवी भेड़‍िया की शूट‍िंग में बिजी हैं। फिल्म में वरुण के अपोज‍िट कृति सेनन हैं। 

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप


 



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/390MVRA
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments