माथे से बहता खून और हाथ में बन्दूक लिये गुस्से में गांव की गलियों में घूमती दिखी सपना चौधरी, VIDEO वायरल
नई दिल्ली। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी इन दिनों अपने नए सॉन्ग को लेकर चर्चा में है। इसी बीच सपना का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह काफी गुस्से में हाथ में बंदूक लिए गांव की गलियों में घूमती नजर आ रही हैं। सपना चौधरी का वायरल हो रहा वीडियो उनके अगले प्रोजेक्ट का वीडियो है।
वह अपने प्रोजेक्ट 'गुंडी' की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में जहां उनके गाने 'गुंडी' से उनका फर्स्ट लुक सामने आया था वहीं अब इस गाने का टीजर भी सामने आ चुका है। इस टीजर को सपना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह बन्दूक लिये गुस्से में गांव की गलियों में चलती नजर आ रही हैं। वहीं सपना के माथे से खून बह रहा है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए सपना ने कैप्शन में लिखा, 'युद्ध लड़ो थाम युद्ध लड़ो - उठो नारियों खुद लड़ो...।' इस वीडियो के अबतक हजारों लोग देख चुके हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सपना हरियाणवी के अलावा, भोजपुरी, पंजाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने बॉलीवुड में 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' फिल्म से डेब्यू किया था। वहीं वह 'बिग बॉस 11' का हिस्सा रह चुकी हैं। सपना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन कई सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय देती भी नजर आती हैं।
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3u3tEHT
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments