.. तो इस वजह से आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा से अलग हुए विजय सेतुपति
नई दिल्ली। पिछले काफी दिनों से खबर आ रही हैं कि साउथ स्टार विजय सेतुपति ने आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा से किनारा कर लिया है। इसी बीच विजय ने फिल्म नहीं करने की वजह बताई है। बता दें कि आमिर की इस फिल्म से साउथ फिल्मों के एक्टर विजय सेतुपति बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले थे। आमिर ने खुद विजय से मिलकर फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई थी, लेकिन बात नहीं बन पाई और विजय ने इस बड़े प्रोजेक्ट से किनारा कर लिया।
खबरों के मुताबिक, विजय ने बताया कि वह इस इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बन पाए और इसका कारण उनका वजन बिल्कुल नहीं था। विजय ने बताया कि उन्हें यह फिल्म आमिर खान ने खुद ऑफर की थी।
विजय ने कहा, ''आमिर सर ने फिल्म में मुझे पर्सनली यह रोल ऑफर किया था। वह मुझे फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाने के लिए तमिलनाडु पहुंचे थे, जहां मैं फिल्म की शूटिंग कर रहा था। किसी कारणवश डायरेक्टर अद्वैत चंदन नहीं आ पाए थे। उन्होंने (आमिर) मुझे स्क्रिप्ट सुनाई। वह रात को टाउन में रुके और फिर अगले दिन सुबह चले गए। वह बहुत शानदार स्टोरीटेलर हैं। उन्होंने जिस तरह से मुझे कहानी सुनाई, मैं तुरंत हां कर दी।''
विजय ने बताया कि वह क्यों इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बन पाए। उन्होंने कहा कि महामारी ने उन डेट्स को प्रभावित किया, जिसे उन्होंने फिल्म के लिए तय रखी थी। उन्होंने कहा, ''कोविड ने हमारे प्लान को खराब कर दिया। लॉकडाउन के बाद मेरे पास 5 तेलुगू प्रोजेक्ट्स थे, इसलिए मैं लाल सिंह चड्ढा को अपने शेड्यूल में जगह नहीं दे पाया।''
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3qrpyXO
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments