वेलेंटाइन डे पर अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा पर यूं लुटाया प्यार, देखें VIDEO
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच रिलेशनशिप की खबर किसी से छुपी नहीं है। इन दोनों की तस्वीरें आए दिन खबरों का बाजार गरम किए रहती हैं। एक बार दोनों साथ नजर आए हैं और इनके इस साथ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अर्जुन और मलाइका एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। वीडियो में मलाइका ने ओवरसाइज टाई-डाई जैकेट और शॉर्ट्स पहने हैं, वहीं अर्जुन कपूर ने ब्लैक रंग की शर्ट और ब्लू जींस पहनी है। अर्जुन और मलाइका का यह कैजुअल अवतार काफी क्लासी लग रहा है।
इस वीडियो को पैपराजी मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मुलाकात के बाद अर्जुन कपूर आगे आ रहे हैं और मलाइका पीछे आ रही हैं। अर्जुन मलाइका के लिए गाड़ी का दरवाजा खोलते हैं और उन्हें बैठाते हैं। इसके बाद अर्जुन आगे बढ़ते हैं और अपनी गाड़ी में जाकर बैठ जाते हैं।
पिछले दिनों मलाइका ने इस बात का भी खुलासा किया था कि लॉकडाउन पीरियड में वो और अर्जुन साथ ही रह रहे थे। इसके बाद दोनों गोवा में साथ में एक साथ न्यू ईयर वैकेशन मनाने भी गए।
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3aZuNrg
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments