मनोज बाजपेयी की 'द फैमिली मैन' वेब सीरीज की रिलीज डेट पोस्टपोन, 26 मार्च को रिलीज होगी 'साइलेंस'
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की मच अवेटेड वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' की रिलीज टलने से फैंस काफी निराश हो गए है। अब खबर हैं कि एक्टर ने अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर एक ट्वीट किया है।
मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म 'साइलेंस' 26 मार्च को ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में प्राची देसाई और अर्जुन माथुर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। एक्टर ने फिल्म के बारे में ट्वीट करते हुए लिखा कि जब हर कोई सच्चाई को छुपाता है तो, न्याय शांति से पनपता रहता है। मर्डर मिस्ट्री फिल्म को अंत तक गेस करने के लिए तैयार हो जाएं। साइलेंस 26 मार्च को जी5 पर प्रीमियर होगा।
When everyone is hiding the truth, justice will thrive despite the Silence. Prepare for a murder mystery that will keep you guessing till the end.#SilenceCanYouHearIt premieres 26th March on @ZEE5Premium@BajpayeeManoj @ItsPrachiDesai @mathurarjun @ADeohans @kirandeohans1 pic.twitter.com/dQjsiw7GES
— manoj bajpayee (@BajpayeeManoj) February 14, 2021
इस फिल्म की कहानी एक महिला के रहस्यमय ढंग से लापता होने की कहानी का पता लगाती है। इससे पहले मनोज बाजपेयी ने अपनी फिल्म 'डिस्पैच' की शूटिंग शुरू करने की जानकारी दी थी। 'डिस्पैच' फिल्म क्राइम जर्नलिज्म की थ्रिलर कहानी पर आधारित है।
कुछ दिन पहले अभिनेता ने फिल्म के सेट की एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा था कि वहां वापस आना, जहां घर जैसा महसूस होता है। 'डिस्पैच' की शूटिंग शुरू। इस फिल्म का निर्देशन 'तितली' फेम निर्देशक कनू बहल कर रहे हैं। यह फिल्म सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।
बता दें कि कुछ दिन पहले मनोज बाजपेयी की 'द फैमिली मैन' वेब सीरीज की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गयी। 'द फैमिली मैन' में ऐसा कुछ नहीं है जिस पर बवाल हो, लेकिन हर तरह के विवाद को दूर रखने के लिए रिलीज डेट आगे बढ़ाई है।
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3aifbju
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments