OMG! बिग बॉस के अगले सीजन को होस्ट करने के लिए सलमान खान ने मांगी इतनी फीस
नई दिल्ली। टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 14 को अभिनेता सलमान खान होस्ट कर रहे है। इस शो का ये सीजन जल्द ही खत्म होने वाला है। अब फैंस इसके अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। लोग शो के साथ साथ सलमान खान को भी देखने के लिए उतने ही उत्साहित रहते हैं।
खबरों के मुताबिक, शो का फिनाले सिर पर है। बस जल्द ही कंटेस्टेंट्स के इतने हफतों की मेहनत का फल मिल जाएगा। फैंस दिल थाम कर विजेता के नाम की घोषणा करने की प्रतिक्षा कर रहे हैं। इसी बीच शो के होस्ट सलमान खान ने अगले सीजन में भी होस्ट की भूमिका निभाने को लेकर इच्छा जाहिर की है। हालांकि इस बारे में बयान देते हुए उन्होंने एक शर्त रखी है।
उन्होंने कहा कि वह एक बार फिर बतौर होस्ट दर्शकों का मनोरंजन करना चाहते हैं। बिग बॉस 15 के लिए उनकी फीस में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जानी चाहिए। अगर ऐसा होता है तो सलमान आगामी सीजन में भी नजर आएंगे।
सलमान खान ने कहा कि मैं तो आऊंगा ही आऊंगा.. अगर मेरा 15 टका बढ़ा दिया इन लोगों ने तो। मालूम हो कि बिग बॉस के बाद सलमान, शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे।
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3jNFUHT
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments