मंत्री ने कृषि कानूनों के विरोध में मरे किसानों पर दिया गलत बयान, तो भड़की ऋचा चड्ढा और तापसी पन्नू
नई दिल्ली। पिछले दिनों कृषि कानूनों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों के बारें में हरियाणा के कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल ने विवादित बयान दिया है। जिससे एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और तापसी पन्नू काफी नाराज हो गई हैं।
बता दें कि मंत्री ने कृषि कानूनों के विरोध के दौरान मरे किसानों को लेकर गलत बयानी की थी। उन्होंने कहा था कि अगर वे किसान घर वापस भी आ जाते, तो भी वे मर जाते। मंत्री की टिप्पणी पर एक न्यूज क्लिप को रीट्वीट करते हुए तापसी पन्नू ने लिखा, 'मनुष्य के जीवन का मूल्य कुछ नहीं है! अनाज पैदा करने वाले लोगों का मूल्य कुछ नहीं हैं। उनकी मौत का मजाक बनाना वालों के क्या कहने!... अनमोल!

वहीं ऋचा ने लिखा, 'पूरी तरह से अपमानजनक! हम बेहतर के लायक हैं।'

शनिवार को हरियाणा के भिवानी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जय प्रकाश से पूछा गया था कि किसान आंदोलन के दौरान 200 किसानों की मौत को लेकर वे क्या कहेंगे? इस पर उन्होंने कहा था, 'अगर वे (किसान) घर पर होते तो क्या उनकी मौत नहीं होती? अगर वे अपने घरों पर होते तो भी वे मरते। दो लाख लोगों में से एक, क्या छह महीने में 200 लोग नहीं मरते हैं? किसी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो जाती है और कोई बीमार पड़ने पर मर जाता है। वे अपनी मर्जी से मर गए। मेरी उनसे गहरी संवेदना है।
इसके बाद अपनी टिप्पणी पर स्पष्टीकरण देते हुए, एक वीडियो में दलाल ने कहा था, 'प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, मैंने किसान आंदोलन के दौरान मरने वाले किसानों के निधन पर शोक व्यक्त किया था। भले ही कोई व्यक्ति अस्वाभाविक रूप से मर जाए, यह दर्दनाक है। जहां तक शहीद का दर्जा देने की बात है, तो जवानों को यह दर्जा दिया जाता है, क्योंकि सरकार ने इसके लिए नीति बनाई हुई है।'
उन्होंने अपने बयान में आगे कहा, 'मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया और इसका गलत अर्थ निकाला गया। मैंने सोशल मीडिया पर वीडियो देखा। हरियाणा के कृषि मंत्री के रूप में मैंने अगर अपने बयान से किसी को आहत किया है तो मैं माफी मांगता हूं। मैं किसानों के कल्याण के लिए काम कर रहा हूं।'
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3tWXQV3
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments