Dance Deewane 3: डांस से सबको हैरान करने वाले एक मजदूर की दर्दभरी दास्तां सुन इमोशनल हुई माधुरी
नई दिल्ली। टीवी का डांस रिएलिटी शो ‘डांस दीवाने’ शुरू हो गया है। इस शो में देश के कोने कोने से आए डांसर अपना जौहर दिखाने के लिए तैयार हैं। शो के पार्ट-3 में एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित, धर्मेश येलान्डे और तुषार कालिया जज की भूमिका में हैं। इस शो के होस्ट राघव जुयाल हैं।
अब तक शो के कई प्रोमोज सामने आ चुके हैं, लेकिन एक प्रोमो में गांव के डांसर को देखा जा रहा है। डांसर की गरीबी इस प्रोमो में दिखाई दे रही है। ग्रामीण इलाके में बेहद गरीबी में रहने वाला एक कलाकार अपने फन में माहिर है। हांलाकि इस हालात में उसका इस शो के मंच तक पहुंचना आसान नहीं है। शो के होस्ट राघव जुयाल उदय नाम के इस डांसर को स्टेज पर ले आते हैं।
स्टेज पर ये डांसर अपना परिचय देते हुए बताता है कि ‘मैं आदिवासी हूं और मजदूरी करके अपना और परिवार का पेट पालता हूं। हमारी बस्ती वाले लोगों को सपने देखने का हक ही नहीं है'। ये कहते-कहते वह रो पड़ता है। शो के जज धर्मेश येलान्डे डांसर को ढांढस बंधाते हैं और अच्छे से परफॉर्मेंस करने की सलाह देते हैं।
डांसर उदय स्टेज पर अपने डांस से सबको हैरत में डालते दिख रहे हैं। शो की जज माधुरी दीक्षित और और धर्मेश येलान्डे स्टैंडिंग ओवेशन देते दिख रहे हैं। प्रोमो में उदय की दुखभरी कहानी सुन माधुरी भी इमोशनल होती नजर आईं। शो में उदय अपनी मां के साथ पहुंचा है।
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/2M6MwEU
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments