खुशखबरी: यश राज बैनर की 5 फिल्मों की रिलीज डेट आई सामने, दिवाली पर अक्षय की 'पृथ्वीराज चौहान' की टक्कर...
नई दिल्ली। यश राज फिल्म्स ने अपनी फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यश राज की इस सूचि में शाहरुख खान की फिल्म पठान की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है। वहीं, रिलीज डेट के अनुसार 'पृथ्वीराज चौहान' शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी से क्लैश होगी। दोनों फिल्में 5 नवंबर को रिलीज हो रही हैं।
संदीप और पिंकी फरार
यह फिल्म 19 मार्च, 2021 को रिलीज होगी। फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का ट्रेलर काफी सस्पेंस से भरा हुआ था, जिसने फिल्म को लेकरउत्सुकता बढ़ा दी। इस फिल्म को दिबाकर बनर्जी ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है।
बंटी और बबली 2
यश राज फिल्म्स के बैनर की फिल्म बंटी और बबली 2, 23 अप्रैल, 2021 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में सैफ अली खान और रानी मुखर्जी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्देशक वरुण व्ही शर्मा हैं।
#YRF announces slate of films for 2021, wants to bring audiences back to the theatres! pic.twitter.com/IlORxW94Ln
— Yash Raj Films (@yrf) February 17, 2021
शमशेरा
डायरेक्टर करण मल्होत्रा के निर्देशन में बन रही फिल्म शमशेरा में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म 25 जून को रिलीज होगी। फिल्म में वाणी कपूर और संजय दत्त अहम रोल मे नजर आएंगे। फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे डाकुओं के एक समूह ने आजादी के लिए अंग्रेजों से लड़ाई की थी।
जयेशभाई जोरदार
रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार सिनेमाघरों में 27 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म में बोमन ईरानी और रत्ना पाठक शाह जैसे सितारे नजर आएंगे। फिल्म जयेशभाई जोरदास से अर्जुन रेड्डी फेम एक्ट्रेस शालिनी पांडे बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।
पृथ्वीराज
अक्षय कुमार की पीरियड-ड्रामा फिल्म पृथ्वीराज दीवाली के मौके पर 5 नवंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म से मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में सोनू सूद और संजय दत्त अहम रोल में नजर आएंगे।
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/37oUBfD
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments