Responsive Ad

वरुण -कृति की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भेड़िया’ का टीजर रिलीज, रिलीज डेट आई सामने

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और एक्ट्रेस कृति सेनन स्टारर फिल्म 'भेड़िया' का टीजर जारी कर दिया है। इस टीजर को देखने पर लगता हैं कि ये फिल्म काफी खौफनाक होने वाली है। ये फिल्म अगले साल 14 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। 

फिल्म की एक्ट्रेस कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर 'भेड़िया' फिल्म के टीजर को शेयर किया है। टीजर में एक शख्स पहाड़ पर जोर से चिल्ला रहा है। इसके बाद एक भेड़िए की आकृति दिखाई देती है। अगले ही सीन में भेड़िया किसी पर अटैक करता हुआ दिख रहा है।  

ये खबर भी पढ़े: Nostradamus Predictions 202: साल 2020 की भविष्यवाणी हुई सच, अब 2021 होगा और भी भयावक!

टीजर वीडियो में एक शख्स को रात के अंधेरे में एक वेयरवोल्फ में तब्दील होते हुए दिखाया गया है और इस दौरान बैक ग्राउंड में पूर्णिमा का चांद नजर आ रहा है।  टीजर के सीन के अलावा टीजर में जिस तरह का म्यूजिक डाला गया वह भी सुनने में काफी डरावना है। इस टीजर को शेयर करते हुए कृति सेनन ने लिखा है ‘स्त्री और रुही को भेड़िया का प्रणाम! 14 अप्रैल 2022 को सिनेमाघर में रिलीज होगी'। 

फिल्म 'भेडिया' हॉरर फिल्म यूनिवर्स का एक हिस्सा है जिसे दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स बना रही है। 'स्त्री'  और फिल्म 'रूही 'भी इसी यूनिवर्स की फिल्म है। इसलिए कृति ने सारी फिल्मों का नाम लिखते हुए प्रणाम लिखा है।इस फिल्म को ‘स्त्री’ और ‘बाला’ फिल्मों को बनाने वाले मशहूर डायरेक्टर अमर कौशिक डायरेक्ट कर रहे हैं। अभिषेक बनर्जी और दीपक डोबरियाल भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। बता दें कि 'रूही' फिल्म में जान्हवी कपूर ने काम किया है और ये फिल्म 'भेड़िया' से एक साल पहले 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप


 



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/2Mgo4ku
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments