Responsive Ad

‘टाइगर 3' में अपने किरदार के लिए खास ट्रेनिंग ले रहे सलमान खान, मार्च में शुरू होगी शूटिंग

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की एक्शन पैक्ड फिल्म ‘टाइगर 3' इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म की शूटिंग 8 मार्च से शुरू होने वाली है।  एक्शन से भरपूर बनने वाली इस फिल्म के लिए सलमान खान ने भी काफी प्लानिंग कर ली है। खबरों के मुताबिक ‘टाइगर 3’ में एक्शन सीक्वेंस को लेकर सलमान खान ने कड़ी ट्रेनिंग शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार वे पार्कर टेक्निक की खास ट्रेनिंग भी लेने वाले हैं। 

फिल्म में अपने किरदार के लिए सलमान खान अपने वर्कआउट के साथ साथ डाइट पर भी खास ध्यान दे रहे हैं। सलमान की फिटनेस के लिए फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने साउथ अफ्रीका से ट्रेंड स्टंट कोऑर्डिनेटर्स की एक इंटरनेशनल टीम को भी बुलाया है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ हैं। 'बिग बॉस 14' के ग्रैंड फिनाले के बाद सलमान इस इंटरनेशनल टीम से मिलेंगे और पार्कर टेक्निक की ट्रेनिंग लेना शुरू कर देंगे। 'टाइगर 3' की शूटिंग मार्च में मुंबई में होगी, उसके बाद पूरी यूनिट दुबई जाएगी। 

ये खबर भी पढ़े: इस लड़की को है पानी से एलर्जी, पानी लगते ही हो जाता हैं बुरा हाल

बता दें कि टाइगर फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 'एक था टाइगर' 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए थे। इस फिल्म का डायरेक्शन कबीर खान ने किया था। इसके बाद 2017 में फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' रिलीज हुई थी। सलमान की ये फिल्म भी सुपरहिट हुई थी। अब 'टाइगर 3' इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ह। पहली दो फिल्मों की तर्ज पर उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस करेगी। 

सलमान खान 'टाइगर 3' की शूटिंग शुरू करने से पहले शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की शूटिंग पूरी करेंगे। इन दोनों ही फिल्म में सलमान का किरदार मिलता जुलता ही है। 

आपको बता दें कि सलमान खान ने हाल ही में फिल्म 'अंतिमः द फाइनल ट्रुथ' की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में वे अपने बहनोई आयुष शर्मा के साथ लीड रोल में दिखाई देंगे। इसके अलावा अभिनेता के फैंस को उनकी फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की रिलीज का भी बेसब्री से इंतजार है। माना जा रहा है कि ये फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। 

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप


 



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3pHap3w
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments