Responsive Ad

राजकुमार, जान्हवी और वरुण शर्मा की फिल्म 'रूही' का पहला गाना 'पनघट' रिलीज

नई दिल्ली। राजकुमार राव, जान्हवी कपूर और वरुण शर्मा की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'रूही' का पहला गाना 'पनघट' सोमवार को रिलीज हो गया हैं। इस गाने को असीस कौर, दिव्या कुमार, जिगर सरैया और सचिन संघवी ने अपनी आवाज दी हैं। फिल्म का ये गाना सचिन-जिगर ने कंपोज किया है जिसके बोल गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। गाने को रैप मैलो डी ने किया है। फिल्म के इस गाने को जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया है।

गाने में जाह्नवी, राजकुमार राव और वरुण के साथ डांस करती दिख रही हैं। गाने में जाह्नवी के दो रूप नजर आ रहे हैं एक सीधी सादी लड़की और एक नेगेटिव लड़की। जहां जाह्नवी सीधी लड़की दिख रही है वहां एक्ट्रेस ने लाल रंग का लहंगा पहना हुआ है, और जहां वह नेगेटिव किरदार में हैं वहां उन्होंने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी है।  राजकुमार और वरुण पूरे गाने में सूट बूट में दिख रहे हैं। गाने में जान्हवी कपूर के जबरदस्त डांस मूव्स देखे जा सकते हैं। फिल्म का यह गाना फैंस की बीच काफी पसंद किया जा रहा है।

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

फिल्म 'रूही' में जाह्नवी कपूर डबल रोल में रूही अरोड़ा और अफजाना बेदी के किरदार में नजर आयेंगी। वहीं फिल्म में राजकुमार राव गगन अग्रवाल और वरुण शर्मा चीकू के किरदार में होंंगे। फिल्म के अन्य कलाकारों में पंकज त्रिपाठी और रोणित रॉय भी होंगे। फिल्म के निर्देशक हार्दिक मेहता है। यह फिल्म दिनेश विजन एवं मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्मित है। फिल्म को जिओ स्टूडियो प्रस्तुत करेगा। फिल्म 'रूही' इसी साल महशिवरात्रि के मौके पर 11 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

ये खबर भी पढ़े: इस लड़की को है पानी से एलर्जी, पानी लगते ही हो जाता हैं बुरा हाल


 



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/2ORWqem
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments