Responsive Ad

फरवरी 2020 में हुए दिल्ली के दंगों पर आधारित है ये डॉक्युमेंटरी फिल्म, रिलीज से पहले जानें मूवी की कहानी?

नई दिल्ली। फिल्म निर्माता कमलेश के मिश्रा की डॉक्यूमेंट्री फिल्म - "अ टेल ऑफ बर्न एंड ब्लेम" ओटीटी प्लेटफार्म वूट पर कल यानि 23 फरवरी को रिलीज हो रही है। यह फिल्म दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले में फरवरी 2020 में भड़के दंगों पर आधारित है।

कमलेश के मिश्रा ने अपनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म के बारे में बताते हुए कहा , दिल्ली के फरवरी 2020 दंगों के बाद मीडिया का एक धड़ा पूरे ज़ोर शोर से यह मनवाने में लग गया कि दंगे भाजपा के एक नेता कपिल मिश्रा के भड़काऊ भाषणों की वजह से हुए।मन में एक सवाल उठा कि क्या सचमुच उस नेता के भाषण देने ये से दंगे भड़क उठे! 

यह खबर भी पढ़े: किस बीमारी के लिए बनी थी दुनिया की पहली वैक्सीन, जिनकी वजह से लाखों-करोड़ों लोगों की गई थी जान

इसी बीच तस्वीर यह आई कि आप नेता और पार्षद ताहिर हुसैन की छत पर दंगे के सारे सामान- हथियार, तेज़ाब की बोतलें, पत्थर, ईंट के टुकड़े आदि मिले और वह खुद दंगे का संचालन कर रहा है। यहाँ से आगे बहुत सारी और बातें सामने आयीं। अब बहस सिर्फ़ इस बात पर होने लगी कि दंगे करवाए किसने। इस बहस में उनका दर्द पीछे छूट गया जिन्होंने इस दंगों में अपनों को खो दिया। 

उन्होंने आगे बताया , "मैंने अपनी डॉक्यूमेंट्री के ज़रिए इन लोगों की पीड़ा को समझने की एक कोशिश की है। इन लोगों के नज़रिए से इन दंगों को समझने की कोशिश की। जो दर्द मेरे सामने थे, जो इन दंगों के पीड़ित हैं उन्हीं की बातों से ये तथ्य सामने आये कि इतने बड़े दंगे स्पॉन्टेनियस नहीं थे, ये दंगे एक बड़ी साज़िश के ख़तरनाक नतीजे थे। मैंने इस साज़िश के रूट भी तलाशने शुरू किए। इन तमाम कड़ियों को जोड़ने के बाद जो तस्वीर उभर कर आयी वह है फ़िल्म “दिल्ली रायट्स - अ टेल ऑफ  बर्न एंड ब्लेम” जो कि कल ओटीटी प्लेटफॉर्म - वूट पर रिलीज हो रही है।

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3aEZanN
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments