Responsive Ad

इंतजार खत्म! वेलेंटाइन डे पर प्रभास और पूजा हेगड़े की ‘राधे शयाम’ का टीजर रिलीज

नई दिल्ली। सुपरस्टार प्रभास ने अपने फैंस के लिए आज वेलेंटाइन डे के मौके पर अपनी फिल्म ‘राधे शयाम’ का टीजर जारी कर दिया है। फिल्म के टीजर में प्रभास एक लवर ब्वॉय के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं टीजर में उनके अलावा फिल्म की मुख्य अभिनेत्री पूजा हेगड़े भी दिखाई दे रही हैं। 

टीजर में पूजा हेगड़े प्रभास से कहती हैं कि 'अपने आपको रोमियो समझते हो क्या', इस पर प्रभास कहते हैं, 'नहीं उसने प्यार के लिए जान दी थी, मैं उस टाइप का नहीं हूं'। सोशल मीडिया पर ‘राधे शयाम’ का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। प्रभास और पूजा हेगड़े के लाखों फैंस फिल्म के इस टीजर को खूब पसंद कर रहे हैं। 

वहीं टीजर के साथ ही ‘राधे शयाम’ सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी इसका भी खुलासा हो गया है। प्रभास और पूजा हेगड़े की यह बहुतचर्चित फिल्म इसी साल 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बता दें कि ‘राधे श्याम’ एक पीरियड रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है। यह एक बहुभाषी फिल्म होगी जिसे हिंदी के अलावा अंग्रेजी और तेलुगू में भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन राधा कृष्ण कुमार कर रहे हैं, जबकि इसके निर्माताओं में वामसी कृष्णा रेड्डी, प्रमोद उप्पलपति और भूषण कुमार शामिल हैं। यह प्रभास के करियर की 20वीं फिल्म है। इसीलिए इसे ग्रैंड लेवल पर बनाया जा रहा है।

फिल्म में हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री भाग्यश्री भी एक अहम रोल में नजर आएंगी। अब फिल्म‘राधे श्याम’से जुड़े कई पोस्टर रिलीज हो चुके हैं। वहीं गौरतलब है कि लगभग एक दशक के बाद प्रभास को रोमांटिक भूमिका निभाते हुए देखना दिलचस्प होगा। स्टार को आखिरी बार ‘डार्लिंग‘ में लवर बॉय के अवतार में देखा गया था।

 
 



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/379G72L
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments