Responsive Ad

साजिद ने छिछोरे को मिले अवॉर्ड को सुशांत सिंह को किया डेडिकेट, कहा- हम आपको प्यार करते हैं रॉकस्टार

नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाला ने फिल्म छिछोरे को मिले अवॉर्ड को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को समर्पित किया है। फिल्म छिछोरे ने हाल ही में निकलोडियन किड्स चॉइस अवॉर्ड 2020 में फेवरेट बॉलीवुड मूवी का अवॉर्ड जीता है। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस नाडियाडवाला ग्रांडसन के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी शेयर की गई है। 

उन्होंने ट्विटर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ''सुशांत सिंह राजपूत को यह अवॉर्ड डेडिकेट किया जा रहा है। हम आपको प्यार करते हैं रॉकस्टार। नितेश तिवारी, श्रद्धा कपूर और फिल्म की टीम को बधाई। छिछोरे के लिए फेवरेट बॉलीवुड फिल्म का अवॉर्ड पाकर हम गर्व महसूस कर रहे हैं।'' इस फिल्म में सुशांत के अलावा श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, नवीन पोलिशेट्टी, प्रतीक बब्बर और अन्य सितारों ने काम किया था। फिल्म का निर्देशन 'दंगल' फेम डायरेक्टर नितेश तिवारी ने किया था।


फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने अनिरुद्ध पाठक उर्फ अन्नी की भूमिका निभाई थी, जिसका बेटा राघव इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम में फेल होने के बाद सुसाइड करने की कोशिश करता है। उसे लगता है कि लोग उसे लूजर कहेंगे, इसलिए वह अपना जीवन खत्म खत्म करने के लिए बिल्डिंग से कूद जाता है, लेकिन उसकी जान बच जाती है। इसके बाद अनिरुद्ध बेटे राघव को अपने कॉलेज के दिनों की कहानी बताता है, जब लोग उसे और उसके कॉलेज के दोस्तों को लूजर कहकर बुलाते थे। 'छिछोरे' में श्रद्धा कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत की पत्नी माया कपूर का रोल प्ले किया था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।


 



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/379IYsv
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments