उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुई घटना पर ऋचा चड्ढा का गुस्सा फूटा, ट्वीट कर लिखा- 'स्वर्ग और नरक...
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में तीन नाबालिग दलित लड़कियां जंगल में एक दुपट्टे से आपस में बंधी हुई मिली, जिनमें से दो लड़कियां मृत और एक बेहोश पाई गई है। इस मामले के प्रकाश में आने के बाद से सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा जमकर फूट रहा है और वह पीड़ितों के लिए इन्साफ की मांग कर रहे हैं। वहीं इस मामले को लेकर अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का रिएक्शन भी सामने आया है। इस घटना को लेकर ऋचा चड्ढा जमकर बरसी हैं।
ऋचा चड्ढा ने ट्वीट कर लिखा- 'स्वर्ग और नरक धरती पर हैं और उन्नाव महिलाओं के लिए नरक है, खास तौर पर उनके लिए बहुत ही खराब, जो इस समय जिंदगी की जंग लड़ रही है। उस लड़की के लिए प्रार्थना। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं जिस वजह से ऐसा बार-बार हो रहा है। उन्नाव हाथरस नहीं बनेगा। दोषियों को सजा दी जाए तुरंत...'
Heaven and hell exist on earth and Unnao is hell for women, particularly the most vulnerable of them. Prayers for the girl who's battling for her life, cold rage that this keeps happening. Unnao will NOT be Hathras. Bring the guilty to justice, now. #Unnao #DalitLivesMatter
— TheRichaChadha (@RichaChadha) February 18, 2021
सोशल मीडिया पर ऋचा का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। ऋचा चड्ढा बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं, जो किसी भी मुद्दे पर अपनी बात बेबाकी से रखती है। फिलहाल उन्नाव में हुई इस घटना की जांच-पड़ताल चल रही है और जल्द ही इस मामले की सच्चाई सबके सामने आएगी।
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3qvTL85
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments