Responsive Ad

खेसारी लाल यादव हर जगह मुझे बदनाम कर रहे हैं, मुझे लाइव आकर रोने की आदत नहीं: काजल राघवानी

नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस काजल राघवानी ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। इनकी जोड़ी को फैंस काफी पसंद भी करते है। लेकिन हाल ही में काजल राघवानी ने एक इंटरव्यू में कहा  कि उनके स्टारडम में खेसारी लाल यादव का नहीं, बल्कि पवन सिंह का योगदान ज्यादा है। ऐसे में अब लगने लगा है कि 9 अप्रैल को रिलीज होने वाली भोजपुरी फिल्म 'लिट्टी चोखा' दोनों की आखिरी फिल्म साबित होने वाली है। 

काजल ने कहा, "आज मैं जिस मुकाम पर हूं, वो मैंने कड़ी मेहनत से हासिल किया है।  मुझे खेसारी लाल यादव या किसी अन्य कलाकार के साथ काम करने में कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन खेसारी लाल यादव हर जगह मुझे बदनाम कर रहे हैं कि मैंने उन्हें धोखा दिया है। जबकि, ऐसा कुछ नहीं है। मुझे गलत तरीके से प्रजेंट किया जा रहा है।  मैं गुजराती हूं, शायद इसी वजह से मुझे टारगेट किया जा रहा है।"

एक्ट्रेस ने आगे कहा, "मेरे स्टारडम में खेसारी लाल यादव का कोई भी योगदान नहीं है। मेरे करियर में पवन सिंह का योगदान काफी ज्यादा है। गाना 'छलकत हमरो जवनिया' में मेरे और पवन सिंह के रोमांस को पब्लिक ने खूब पसंद किया था। आज भी यह गाना भोजपुरी में सबसे सुना जाने वाला गाना है। ऐसा नहीं है कि मैं खेसारी और पवन सिंह के बीच किसी एक को चूज कर रही हूं। लेकिन सच यही है।"

सोशल मीडिया में मिल रही भद्दी गालियों को लेकर दुखी काजल राघवानी ने कहा कि  मैंने अपने करियर में कभी भी किसी के बारे में गलत नहीं बोला। मैंने खेसारी लाल पर किसी तरह के आरोप नहीं लगाए और नहीं कहा कि उन्होंने मुझे धोखा दिया। फिर भी खेसारी लाल मेरे बारे में बहुत कुछ बोल रहे हैं, जो गलत है। मुझे लाइव आकर रोने की आदत भी नहीं है। मेरे लिए संस्कार और काम सबसे ज्यादा इंपोर्टेंट है। मैं सुलझी हूं और समझदार भी हूं। हमें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को आगे ले जाने के लिए काम करना और सोचना है। 



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3prBlE9
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments