Responsive Ad

ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी आराध्या के साथ सेलिब्रेट किया वैलेंटाइन डे, अभिनेत्री ने लिखा...

नई दिल्ली। पूरी दुनिया में 14 फरवरी को प्यार का त्योहार यानी वैलेंटाइन डे धूम-धाम से मनाया गया। इस खास मौके को मशहूर फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस साल अपनी बेटी आराध्या के साथ इसे सेलिब्रेट किया। ऐश्वर्या राय ने इंस्टाग्राम पर वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन की दो तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। इन तस्वीरों में से एक में ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ एक ही फ्रेम में नजर आ रही है। 

इस तस्वीर में आराध्या हाथ में लाल रंग का हार्ट पकड़े नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर केक की है। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करने के साथ ही ऐश्वर्या ने इसे एक खूबसूरत कैप्शन भी दिया है। ऐश्वर्या ने लिखा-''मेरी डार्लिंग ऐंजिल आराध्या तुमसे हमेशा, असीमित और बिना शर्त के प्यार करती हूं।'

सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या और आराध्या की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। आराध्या बच्चन बॉलीवुड की सबसे फेमस स्टारकिड में से एक हैं। ऐश्वर्या अक्सर आराध्या की तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। अपने शानदार अभिनय व खूबसूरती से लाखों दिलों की जीतने वाली ऐश्वर्या जल्द ही मणिरत्नम निर्देशित फिल्म में अभिनय करती नजर आयेंगी।



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/2ZfmemR
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments