Responsive Ad

पति निक जोनस के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट नहीं कर पाईं प्रियंका, फिर मिला खास सरप्राइज

नई दिल्ली। पूरी दुनिया में वैलेंटाइन डे के मौके पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक ने सोशल मीडिया पर अपने पार्टनर के साथ फोटो शेयर करते हुए अलग-अलग अंदाज़ में अपने प्यार की इज़हार कर हर कोई अपने पार्टनर को स्पेशल फील करवा रहा था, तो वहीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस को काफी मिस कर रही थी, क्योंकि वह इस साल निक जोनस के साथ वैलेंटाइन डे का सेलिब्रेl नहीं कर पाईं। लेकिन इन सब के बावजूद निक जोनस ने प्रियंका को स्पेशल फील करवाने का कोई मौका नहीं छोड़ा। उन्होंने प्रियंका को ऐसा  सरप्राइज दिया, जिसे देखकर वह दंग रह गईं। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह सोफे पर बैठी हुई हैं और उनका पूरा कमरा गुलाब के फूल से भरा हुआ है। एक्ट्रेस ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है- 'काश तुम यहां होते निक।'

प्रियंका के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए निक ने - ‘सिर्फ थोड़े से।' इससे पहले प्रियंका ने निक के साथ रोमांटिक फोटो शेयर की और लिखा- "मेरे हमेशा के वेलेंटाइन। आई लव यू।"

प्रियंका की  इस पोस्ट पर निक ने कमेंट बॉक्स में कई सारे दिल वाले इमोजी बनाए हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कपल में से एक हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मई 2018 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था और लगभग तीन डेट के बाद निक ने प्रियंका को उनके जन्मदिन पर प्रपोज किया। इसके बाद इनकी कहानी आगे बढ़ी। दोनों ने अगस्त में सगाई कर ली। इसके बाद प्रियंका और निक भारत आये और 1 दिसंबर, 2018 को शादी के बंधन में बंध गए। प्रियंका बॉलीवुड में अपना दबदबा कायम करने के बाद हॉलीवुड में भी नाम काम चुकी हैं। वहीं निक अमेरिकन मूल के सिंगर और अभिनेता हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। कई मौकों पर अक्सर इस क्यूट कपल एक साथ देखा जा सकता है।

वर्कफ़्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह रॉबर्ट रॉड्रिक्स निर्देशित फिल्म 'वी कैन बी हीरोज' में भी नजर आएंगी।



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3jR30x5
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments